HomeRaigarh Newsरायगढ़ की रेल सुविधाओं को लेकर चेम्बर ने रेलवे जीएम को सौंपा...

रायगढ़ की रेल सुविधाओं को लेकर चेम्बर ने रेलवे जीएम को सौंपा नौ सूत्रीय मांग-पत्र,ट्रेनों के ठहराव,प्लेटफॉर्म विस्तार और यात्री ट्रेनों के समयबद्ध संचालन की उठाई मांग

spot_img

रायगढ़ छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स,रायगढ़ इकाई ने रायगढ़ की रेल यात्री सुविधाओं के विस्तार को लेकर रेलवे महाप्रबंधक को नौ सूत्रीय मांग-पत्र सौंपा। ज्ञापन में विभिन्न महत्वपूर्ण ट्रेनों के रायगढ़ में ठहराव, नई रेल सेवाओं की मांग, प्लेटफॉर्म की संख्या बढ़ाने तथा यात्रियों की सुविधाओं से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से उठाया गया।चेम्बर ने रायगढ़ जनशताब्दी सहित अन्य यात्री ट्रेनों के लगातार विलंब से चलने पर गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि यात्रियों को समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचाने के लिए यात्री ट्रेनों का समयबद्ध संचालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। आउटर पर यात्री ट्रेनों को लंबे समय तक रोके जाने तथा अन्य कारणों से होने वाली देरी से यात्रियों को हो रही परेशानी का मुद्दा भी महाप्रबंधक के समक्ष रखा गया। चेम्बर ने रायगढ़ जैसे महत्वपूर्ण औद्योगिक एवं व्यापारिक केंद्र के लिए बेहतर रेल कनेक्टिविटी और यात्री सुविधाओं को आवश्यक बताया।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद रेलवे महाप्रबंधक ने चेम्बर प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि प्रस्तुत मांगों एवं समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर उनके निराकरण की दिशा में शीघ्र आवश्यक कार्रवाई का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर चेम्बर अध्यक्ष गोपी सिंह ठाकुर,महासचिव रवि कटारे,कोषाध्यक्ष डोल नारायण देवांगन,प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज बेरिवाल,चेम्बर सदस्य रतिंदर राय, हरगोपाल अग्रवाल,मनोहर छाबड़िया,केशव तलरेजा,मंत्री एवं रक्तवीर बिमल अग्रवाल,महेंद्र राजपाल,शारदा सिंह सहित चेम्बर के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

0 0 4 7 8 8
Users Today : 140
Total Users : 4788
Views Today : 186
Views Yesterday : 39
Views Last 7 days : 602
Views Last 30 days : 1908
Views This Month : 225
Views This Year : 6297
Total views : 6298

Most Popular

Recent Comments