रायगढ़ अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा आशा निकेतन वृद्धाश्रम पहाड़ मंदिर में वृद्धजनों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिक निगम रायगढ़ के महापौर श्री जीवर्धन चौहान सहित जनप्रतिनिधियों ने वृद्धजनों से आत्मीय संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना। कार्यक्रम में वृद्धजनों को श्रीफल एवं नारियल भेंट कर सम्मानित किया गया।

साथ ही उनकी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए श्रवण यंत्र एवं आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। अतिथियों ने वृद्धजनों से बातचीत कर उनकी दिनचर्या, स्वास्थ्य एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की।इस अवसर पर महापौर श्री जीवर्धन चौहान ने कहा कि वृद्धजन समाज की महत्वपूर्ण धरोहर हैं। उनके जीवन के अनुभव और ज्ञान नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शन का आधार हैं। वृद्धजनों को सम्मान, सुरक्षा, सहयोग और गरिमापूर्ण जीवन उपलब्ध कराना परिवार एवं समाज की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के दौरान समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धजनों के कल्याण एवं उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में रेडक्रॉस सोसायटी समिति के सचिव एवं कर्मचारीगण, प्रबंधकीय सदस्यगण तथा समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक श्री शिवशंकर पांडेय सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


Users Today : 26
Total Users : 4646
Views Today : 36
Views Yesterday : 65
Views Last 7 days : 457
Views Last 30 days : 1757
Views This Month : 36
Views This Year : 6108
Total views : 6109