रायगढ़ नगर निगम रायगढ़ के वार्ड क्रमांक 04 जगतपुर में शासकीय उचित मूल्य दुकान क्रमांक 411001004 में राशन वितरण में अनियमितता और हितग्राहियों से राशन के बदले पैसे लेने के कथित दबाव की शिकायत को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शाखा यादव के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल व मोहल्लेवासीयों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर तत्काल जांच एवं कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन सौंपने के दौरान जगतपुर मोहल्ले के 70-80 मोहल्लेवासियों सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष हितग्राही मौजूद रहे। खास बात यह रही कि लगभग 80 वर्ष की बुजुर्ग महिलाएं भी लाठी के सहारे कलेक्टोरेट पहुंचीं, ताकि उन्हें उनके हक का राशन मिल सके। इस दौरान जिला कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मोहल्लेवासियों के साथ उपस्थित रहे।जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव ने कहा कि वार्ड क्रमांक 04 जगतपुर आदिवासी बाहुल्य होने के साथ-साथ गरीब और जरूरतमंद परिवारों की बड़ी आबादी वाला क्षेत्र है। ऐसे परिवारों के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाला चावल महज सरकारी राशन नहीं, उनके परिवार के भोजन और जीवन-यापन का महत्वपूर्ण आधार है। ऐसे में यदि राशन वितरण में लापरवाही होती है या हितग्राहियों पर राशन के बदले पैसे देने का दबाव बनाया जाता है, तो यह गरीबों के अधिकारों के साथ गंभीर अन्याय है।उन्होंने कहा कि यह शिकायत केवल एक राशन दुकान की नहीं है। जिले के अनेक वार्डों से चावल नहीं मिलने और चावल के बदले पैसे लेने के दबाव की शिकायतें सामने आ रही हैं। कांग्रेस द्वारा पूर्व में भी इन शिकायतों को प्रशासन के संज्ञान में लाया गया था, लेकिन अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से समस्या जस की तस बनी हुई है।शाखा यादव ने कहा कि राशन दुकानों में समय पर खाद्यान्न का उठाव और वितरण सुनिश्चित करना प्रशासन तथा संबंधित राशन दुकान संचालकों की जिम्मेदारी है। राशन दुकान संचालकों द्वारा समय पर परिवहन के माध्यम से खाद्यान्न का उठाव नहीं किए जाने की स्थिति में सबसे ज्यादा नुकसान गरीब हितग्राहियों को उठाना पड़ रहा है।उन्होंने प्रशासन का ध्यान इस ओर भी आकर्षित किया कि आज 25 तारीख हो चुकी है और माह समाप्त होने में कुछ ही दिन शेष हैं। यदि समय रहते राशन का उठाव एवं वितरण सुनिश्चित नहीं किया गया तो माह की निर्धारित समय-सीमा समाप्त होने के बाद हितग्राही इस महीने के राशन से वंचित हो सकते हैं। इसलिए इस मामले को केवल कागजी शिकायत मानकर लंबित रखने के बजाय तत्काल हस्तक्षेप आवश्यक है।शाखा यादव ने कहा कि गरीब के हिस्से का चावल किसी की लापरवाही, मनमानी या व्यवस्था की उदासीनता की भेंट नहीं चढ़ना चाहिए। प्रशासन को यह सुनिश्चित करना होगा कि जिन हितग्राहियों के नाम राशन सूची में दर्ज हैं, उन्हें निर्धारित मात्रा में और निर्धारित समय पर राशन मिले। यदि किसी राशन दुकान संचालक द्वारा अनियमितता बरती जा रही है या हितग्राहियों से अनुचित राशि की मांग की जा रही है तो उसकी निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।कांग्रेस ने कलेक्टर से मांग की है कि शासकीय उचित मूल्य दुकान क्रमांक 411001004 की तत्काल जांच कराई जाए, लंबित राशन का वितरण सुनिश्चित किया जाए, राशन उठाव में हुई देरी की जांच की जाए तथा चावल के बदले पैसे लेने के दबाव की शिकायतों पर भी गंभीरता से कार्रवाई की जाए।शाखा यादव ने स्पष्ट कहा कि राशन गरीब का अधिकार है,किसी पर एहसान नहीं। प्रशासन यह सुनिश्चित करे कि गरीब परिवारों को अपने अधिकार का राशन लेने के लिए लाठी के सहारे कलेक्टोरेट तक आने की नौबत दोबारा न आए।ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव ,अमृत काटजू (पार्षद), विकास ठेठवार,नारायण घोरे ,वैभव चौबे, कौशिक भौमिक अजहर हुसैन,भारत तिवारी,
पिन्टू शर्मा कपिल तिग्गा,
उर्मिला एक्का अरुणा एक्का सुषमा खलखो,मुरारी खलखो,राधा कुजुर ,राजकुमारी,
जगनमोहन एक्का ,नीलम टोप्पो ,ललिता ,मीरा खड़िया,कविता सागर , लिली,कांतातिर्की,जगन्ती,रामबाई मिंज,लाजवन्ती खलखो,सोहानी एक्का,अनस्तासिया बेक सहित 70 से 80 हितग्राहियों के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
राशन से वंचित 80 बरस की बुजुर्ग महिलाएँ लाठी के सहारे कलेक्टोरेट पहुँची :शाखा यादववार्ड क्रमांक 04 में राशन वितरण की अनियमितता पर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
RELATED ARTICLES


Users Today : 34
Total Users : 4391
Views Today : 51
Views Yesterday : 44
Views Last 7 days : 385
Views Last 30 days : 1829
Views This Month : 1395
Views This Year : 5746
Total views : 5747