रायगढ़ केलो परियोजना अंतर्गत नहर निर्माण कार्य को गति देने और किसानों को सिंचाई सुविधा का लाभ जल्द उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज अपने कक्ष में संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने नहर निर्माण में तेजी लाने के लिए एक्शन प्लान तैयार कर माहवार लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण से जुड़े भू-अर्जन एवं मुआवजा प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने को कहा।कलेक्टर ने कहा कि केलो परियोजना से किसानों के खेतों में फसलों के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित होगी और कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी। उन्होंने नहर निर्माण से जुड़े लंबित मुआवजा प्रकरणों की ग्रामवार एवं किसानवार सूची तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि प्रत्येक प्रकरण की स्थिति की समीक्षा कर उनका समयबद्ध निराकरण किया जा सके। उन्होंने कहा कि यदि किसी किसान को नहर निर्माण को लेकर समस्या है तो संबंधित अधिकारी उनसे सीधे चर्चा कर उनकी वास्तविक समस्या को समझें और समाधान करें। उन्होंने निर्माण विभाग एवं प्रशासन के अधिकारियों को प्रभावित किसानों से संवाद कर उनकी समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने कहा कि जिन स्थानों पर किसी प्रकार की बाधा नहीं है,वहां निर्माण कार्य शुरू कराया जाए। उन्होंने निर्माण कार्य की नियमित निगरानी करते हुए निर्धारित माहवार लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि केलो नहर के निर्माण से क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए पानी की बेहतर उपलब्धता होगी। इससे खेती को मजबूती मिलने के साथ फसलों के उत्पादन में वृद्धि होगी और किसानों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री रवि राही, एसडीएम रायगढ़ श्री महेश शर्मा, तहसीलदार पुसौर सहित जल संसाधन विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
केलो परियोजना में तेजी लाने बनेगा एक्शन प्लान,किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधानभू-अर्जन एवं मुआवजा प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण करने कलेक्टर ने दिए निर्देश
RELATED ARTICLES


Users Today : 25
Total Users : 4356
Views Today : 43
Views Yesterday : 49
Views Last 7 days : 372
Views Last 30 days : 1879
Views This Month : 1343
Views This Year : 5694
Total views : 5695