HomeRaigarh Newsसंत प्रियदर्शी राम ने किया 28वें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का शुभारंभ,फूलों और...

संत प्रियदर्शी राम ने किया 28वें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का शुभारंभ,फूलों और झांकियों से दमका श्याम बगीचीबॉके बिहारी और श्याम बाबा के जयकारे से गुंजायमान हुआ श्याम बगीची

spot_img

रायगढ़-श्री श्याम बाबा की असीम कृपा से श्री श्याम मंडल रायगढ़ द्वारा 28वाँ ऐतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी झूला महोत्सव का भव्य शुभारंभ हो गया। पांच दिवसीय यह महोत्सव 2 से 6 सितंबर तक श्याम बगीची परिसर में धूमधाम से मनाया जाएगा। महोत्सव का शुभारंभ आज शाम 5 बजे अघोर संत पूज्यपाद श्री प्रियदर्शी राम जी के पावन सानिध्य में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना,महाआरती और भोग अर्पित कर हुआ। इस अवसर पर महापौर जीवर्धन चौहान सहित अनेक विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। पूरे श्याम बगीची परिसर में श्रीकृष्ण और श्याम बाबा के जयकारे गुंजायमान हो गया। वहीं संत प्रियदर्शी राम जी ने आयोजन समिति के महोत्सव की बेहद सराहना की और सभी सदस्यों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं। वहीं महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि हर वर्ष श्याम बगीची की मनभावन झांकियों से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति को देखने-समझने और जीवन में बहुत कुछ सीखने का अवसर मिल रहा है।इस भव्य महोत्सव आयोजन के लिए समिति के सभी सदस्यों को बधाई और श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर्व की शुभकामनाएं। नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने का प्रयास-अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल लेंध्रा ने कहा कि यह महोत्सव केवल मंदिर नहीं,बल्कि भक्ति,सेवा और संस्कार का केंद्र है। 5 दिनों तक यहाँ भक्ति,आस्था और सामाजिक एकता का संगम देखने को मिलेगा। मंडल की 28 वर्षों की यह यात्रा भक्ति और समर्पण की यात्रा है। मंडल द्वारा वर्षभर श्रृंगार सेवा,भोग सेवा,पोशाक सेवा,इत्र सेवा,घी सेवा जैसी सेवाएं संचालित की जा रही हैं। सेवा में भावना सबसे बड़ी होती है। उन्होंने मालिक से प्रार्थना की कि मंडल के सभी आयोजन इसी बगीची में निरंतर होते रहें। मन को हर्षित कर रहा दिव्य पंडाल-श्याम बगीची में 12 हजार वर्गफुट का वाटरप्रूफ पंडाल बनाया गया है। विशेष आकर्षण कोलकाता के कलाकारों द्वारा फूलों से सजाया गया भव्य फूल बंगला है। स्वचालित झांकियों को दुर्ग-अंजोरा के कलाकारों ने भव्य रूप दिया है।श्रद्धालुओं के लिए बैरिकेट्स, फागिंग सिस्टम,हाईटेक सीसीटीवी, सुरक्षा गार्ड और पुलिस-ट्रैफिक जवानों की व्यवस्था की गई है।वहीं मुख्य जन्मोत्सव 4 सितंबर को भजन-कीर्तन के बीच 56 भोग और माखन-मिश्री के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा और फूलों की वर्षा कर प्रसाद वितरण किया जाएगा। समापन 6 सितंबर को होगा।विशेष आकर्षक स्वचालित झांकियां-सिद्धी विनायक गणेश जी,कृष्ण-सुदामा मिलन,कृष्ण जी का गौ प्रेम,गोपियों संग रासलीला,कर्मा बाई का प्रभु प्रेम,विराट हनुमान जी पहाड़ मंदिर, डोरेमोन ड्रीम सिटी,छत्तीसगढ़ की संस्कृति,साइबर क्राइम से बचाव एवं जुआ-सट्टा नियंत्रण जागरूकता झांकी,विशेष अमरनाथ यात्रा की वृहद झांकी। साथ ही लड्डू गोपाल झूला,राधा-कृष्ण झूला और बांके बिहारी जी के दर्शन हैं जो विशेष आकर्षक स्वचालित झांकियां हैआयोजन को भव्यता दे रहे सदस्यगण-अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल लेंध्रा,सचिव आनंद गर्ग,उपाध्यक्ष मुकेश गोयल,कोषाध्यक्ष दीपक मित्तल गोलू,सहसचिव जयप्रकाश गोयल,सचिन बंसल,गजेंद्र गर्ग,संजय अग्रवाल,अनिल गर्ग,विनोद अग्रवाल,दीपक गर्ग सीए,महेश सिंघानिया,मनोज बेरीवाल,शिव थवाईत,सुनील बंसल, सुनील आरटीओ,सुनील लेंध्रा,संजय शर्मा,संजय कोसा,मनोज होंडा,राजेश गोयल,राहुल कंप्यूटर,अंगे शर्मा,आर्यन अग्रवाल,लक्ष्मण शर्मा,पुरुषोत्तम अग्रवाल,हरबिलास अग्रवाल,दीपक ज्योति,अमित जिंदल,पंकज अग्रवाल,नरेंद्र अग्रवाल,पवन शर्मा आरटीओ,राजेंद्र अग्रवाल,मीडिया प्रभारी ऐश अग्रवाल,हेमंत शर्मा सहित सभी सदस्यगण जुटे हैं ।वहीं आज के इस कार्यक्रम का संपूर्ण संचालन मुकेश गोयल ने शानदार ढंग से किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

0 0 3 4 2 5
Users Today : 8
Total Users : 3425
Views Today : 8
Views Yesterday : 94
Views Last 7 days : 496
Views Last 30 days : 1959
Views This Month : 185
Views This Year : 4536
Total views : 4537

Most Popular

Recent Comments