रायगढ़ जिले में विकास को लेकर पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल में भी विभिन्न दावे किए जाते रहे हैं, लेकिन वर्तमान में रायगढ़ विधानसभा के विधायक एवं प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रयासों से कई बड़े विकास कार्य धरातल पर दिखाई देने लगे हैं। उनके प्रशासनिक अनुभव और दूरदृष्टि का लाभ रायगढ़ जिले को मिल रहा है। यह बात वरिष्ठ भाजपा नेता बलवीर शर्मा ने कही।बलवीर शर्मा ने कहा कि पूर्व कलेक्टर रह चुके ओपी चौधरी के अनुभव का सकारात्मक प्रभाव रायगढ़ के विकास में दिखाई दे रहा है। विश्वस्तरीय नालंदा लाइब्रेरी,100 करोड़ रुपये से अधिक का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, 300 करोड़ रुपये से अधिक का रिंग रोड और शहर व जिले की खराब सड़कों के सुधार के लिए स्वीकृति जैसे कार्य रायगढ़ के विकास को नई दिशा देने वाले हैं।नदी के दोनों तरफ मरीन ड्राइव का कायाकल्प शुरू बलवीर शर्मा ने कहा कि रायगढ़ की खूबसूरती और नागरिक सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में नदी के दोनों तरफ मरीन ड्राइव के कायाकल्प का कार्य भी शुरू हो चुका है। यह परियोजना शहर के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ लोगों के लिए बेहतर सार्वजनिक स्थल विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।उन्होंने कहा कि नदी के दोनों किनारों पर मरीन ड्राइव का कायाकल्प शुरू करवाने का श्रेय रायगढ़ के ऊर्जावान विधायक एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी को जाता है। आने वाले समय में यह क्षेत्र रायगढ़ की पहचान और आकर्षण का एक महत्वपूर्ण केंद्र बन सकता है।रिंग रोड और सड़कों के विकास से मिलेगी बड़ी राहत वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि रायगढ़ की लंबे समय से चली आ रही मांग 300 करोड़ रुपये से अधिक के रिंग रोड के रूप में पूरी होने की दिशा में आगे बढ़ रही है। रिंग रोड बनने से शहर के यातायात दबाव को कम करने और भविष्य के विस्तार को गति देने में मदद मिलने की उम्मीद है।इसके साथ ही शहर एवं जिले के अंदर खराब सड़कों के निर्माण और सुधार के लिए वित्त मंत्री ओपी चौधरी की पहल से स्वीकृति मिलना भी महत्वपूर्ण उपलब्धि है। बारिश के कारण फिलहाल कुछ सड़कों की स्थिति खराब है, लेकिन बारिश समाप्त होते ही इन कार्यों में तेजी देखने को मिलेगी।बलवीर शर्मा ने कहा कि इन विकास कार्यों को लेकर रायगढ़ का बुद्धिजीवी वर्ग भी वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रयासों की सराहना कर रहा है।युवा पीढ़ी के भविष्य पर भी फोकस उन्होंने कहा कि नालंदा लाइब्रेरी विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम है, जबकि 100 करोड़ रुपये से अधिक लागत का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स रायगढ़ के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और प्रशिक्षण का अवसर देगा। ये दोनों परियोजनाएं जिले की युवा प्रतिभाओं के लिए बेहतर भविष्य का प्लेटफॉर्म तैयार कर सकती हैं।प्रदूषण से राहत के लिए ऑक्सीजन जोन की पहल
बलवीर शर्मा ने कहा कि रायगढ़ में प्रदूषण लंबे समय से गंभीर विषय रहा है। अब शहर में ऑक्सीजन जोन विकसित करने की दिशा में किए जा रहे प्रयास पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से सकारात्मक पहल हैं। इससे शहर में हरियाली बढ़ाने और नागरिकों को बेहतर वातावरण देने में मदद मिल सकती है।बलवीर शर्मा ने कहा,“वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी लगातार जिले के विकास के लिए प्रयास कर रहे हैं। रिंग रोड,सड़कों के लिए स्वीकृति, नालंदा लाइब्रेरी,स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, ऑक्सीजन जोन और नदी के दोनों तरफ मरीन ड्राइव के कायाकल्प जैसे कार्य रायगढ़ के विकास की नई तस्वीर पेश कर रहे हैं। इन कार्यों को देखकर बुद्धिजीवी वर्ग और आम नागरिक भी उनके प्रयासों की सराहना कर रहे हैं। आने वाले समय में रायगढ़ विकास के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाएगा।”उन्होंने विश्वास जताया कि बारिश समाप्त होने के बाद विकास कार्यों की गति और तेज होगी तथा रायगढ़ शहर एवं जिले में किए जा रहे इन बड़े प्रकल्पों का प्रभाव जमीन पर और स्पष्ट रूप से दिखाई देगा।
ओपी चौधरी के प्रयासों से रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार:बलवीर शर्मारिंग रोड,खराब सड़कों के लिए स्वीकृतिनालंदा लाइब्रेरी,स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और नदी किनारे मरीन ड्राइव के कायाकल्प से बदल रही शहर की तस्वीर
RELATED ARTICLES


Users Today : 8
Total Users : 3425
Views Today : 8
Views Yesterday : 94
Views Last 7 days : 496
Views Last 30 days : 1959
Views This Month : 185
Views This Year : 4536
Total views : 4537