रायगढ़ हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी के भाषण स्थल का कथित रूप से “शुद्धिकरण”करवाए जाने की घटना को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ (ग्रामीण) ने कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुए घटना की कड़ी निंदा की है।जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री नगेन्द्र नेगी ने कहा कि हल्द्वानी की यह घटना बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। देश के वरिष्ठ नेता एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी के कार्यक्रम स्थल का इस तरह “शुद्धिकरण”करवाया जाना केवल उनका अपमान नहीं,बल्कि देश के करोड़ों दलितों और वंचित वर्गों का अपमान है। उन्होंने कहा कि श्री खरगे जी ने अपना पूरा जीवन सामाजिक न्याय,समानता और संविधान की रक्षा के लिए समर्पित किया है। ऐसी घटनाएं भाजपा की सामाजिक समरसता की कथनी और करनी के अंतर को उजागर करती हैं।श्री नेगी ने कहा कि भारत का संविधान सभी नागरिकों को समान अधिकार और सम्मान देता है। जाति के आधार पर किसी व्यक्ति के साथ भेदभाव करना लोकतांत्रिक भारत की मूल भावना के विरुद्ध है। भाजपा को इस घटना पर अपना स्पष्ट पक्ष रखना चाहिए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई करनी चाहिए।जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के प्रवक्ता श्री तारेन्द्र डनसेना ने कहा कि हल्द्वानी की घटना ने भाजपा की उस मानसिकता को सामने ला दिया है, जिसमें दलित समाज के सम्मान और अधिकारों को लेकर दोहरे मापदंड दिखाई देते हैं। उन्होंने कहा कि श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी केवल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं,बल्कि देश के वंचित, गरीब,मजदूर और शोषित वर्गों की बुलंद आवाज हैं।श्री डनसेना ने कहा कि किसी व्यक्ति की जाति उसके सम्मान का आधार नहीं हो सकती। आजादी के 79 वर्ष बाद भी यदि किसी वरिष्ठ राष्ट्रीय नेता के कार्यक्रम स्थल को“शुद्ध”करने जैसी सोच सामने आती है,तो यह पूरे समाज के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ऐसी भेदभावपूर्ण मानसिकता का हर स्तर पर विरोध करेगी और सामाजिक न्याय एवं समानता की लड़ाई को और मजबूती से आगे बढ़ाएगी।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश को जोड़ने और सामाजिक भाईचारे को मजबूत करने की आवश्यकता है। ऐसे समय में जातिगत भेदभाव को बढ़ावा देने वाली घटनाएं समाज के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं। कांग्रेस पार्टी संविधान, समानता,सामाजिक न्याय और हर नागरिक के सम्मान की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष करती रहेगा l
हल्द्वानी की घटना BJP की दलित विरोधी मानसिकता का प्रमाण
RELATED ARTICLES


Users Today : 10
Total Users : 2281
Views Today : 11
Views Yesterday : 53
Views Last 7 days : 239
Views Last 30 days : 2228
Views This Month : 1207
Views This Year : 3083
Total views : 3084