HomeRaigarh Newsशासकीय सरदार वल्लभ भाई पटेल उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय रायगढ़ में मनाया...

शासकीय सरदार वल्लभ भाई पटेल उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय रायगढ़ में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस

spot_img

रायगढ़ शासकीय सरदार वल्लभभाई पटेल उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय रायगढ़ में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति के अभूतपूर्व उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से तिरंगे, गुब्बारों और झंडों से सजाया गया।जिसमें तिरंगे के रंगों से एक सेल्फी जोन भी सजाया गया।अतिथियों का स्वागत विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स द्वारा अतिथियों को सलामी देते हुए शानदार मार्च पास्ट (परेड) देते हुए किया गया। समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि शाला प्रबंधन अध्यक्ष श्री पवन शर्मा एवं सदस्य गण विद्यालय के प्राचार्य डॉ. बरतराम पटेल विद्यालय के पूर्व प्राचार्य श्री राजेंद्र मेहर व अन्य अतिथिगण द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई, राष्ट्रगीत व राष्ट्रगान के गूंजते स्वरों के बीच तिरंगे को सलामी दी गई।उल्लास महापर्व के तहत शपथ ग्रहण कराया गया,साथ ही 150वाँ राष्ट्रगीत वंदे मातरम् की जयंती पर राष्ट्रगीत गाया गया।आज के कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्राचार्य डॉ.बरतराम पटेल के निर्देशन में हुआ कार्यक्रम के अवसर पर सबसे पहले ध्वजारोहण के साथ देश एवं विद्यालय के पूर्व में अध्ययनरत वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। आज के इस अवसर पर बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत मनमोहक गीत,भाषण व नित्य प्रस्तुत किया गया। जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों ने देश के प्रति प्रेम,एकता और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद अतिथियों द्वारा विद्यालय के मेधावी छात्रों को शैक्षणिक सत्र, खेलकूद,अन्य पाठ्यचर्या गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले को पुरस्कार व प्रस्तुति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
उद्बोधन में मुख्य अतिथि पवन शर्मा प्राचार्य महोदय डॉ.बरतराम पटेल व पूर्व प्राचार्य राजेंद्र मेहर ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के महत्व को समझाते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया,उन्होंने छात्रों को जिम्मेदार नागरिक बनने, मन लगाकर पढ़ने और समाज में भाईचारा बनाए रखने का आह्वाहन किया। बच्चों के हाथों में तिरंगा और चेहरे पर उत्साह नजर आया।वे वंदे मातरम् भारत माता की जय और वीर सपूतों के नाम के नारे लगाते रहे।इस अवसर पर विद्यालय में स्कूल के शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री पवन शर्मा,सदस्य श्री ज्ञानू मोदी, श्री शाखा यादव,श्रीमती अनुपमा यादव श्री सौरभ चौधरी विद्यालय के पूर्व प्राचार्य श्री राजेंद्र मेहर, दानदाता श्री गुप्ता सर अन्य अतिथि गण श्रीमती मयूरी सिंह,अंकिता शर्मा,दीपमाला गुप्ता,उमा उपाध्याय व अन्य पालकगण की गरिमामय उपस्थिति रही। साथ में विद्यालय के समस्त शिक्षकों,शिक्षिकाओं एवं कार्यालयीन स्टॉफ की सहयोग से यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। अंत में विद्यालय के व्याख्याता श्री जे आर नायक सर के द्वारा आभार व्यक्त किया गया एवं प्राचार्य की अनुमति से कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा किया गगया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

0 0 5 1 1 0
Users Today : 24
Total Users : 5110
Views Today : 25
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 589
Views Last 30 days : 1754
Views This Month : 628
Views This Year : 6700
Total views : 6701

Most Popular

Recent Comments