HomeRaigarh Newsयुवा नेतृत्व को बड़ा सम्मान संगठन ने आकाश शर्मा को सौंपी रायगढ़...

युवा नेतृत्व को बड़ा सम्मान संगठन ने आकाश शर्मा को सौंपी रायगढ़ जिले की प्रभार

spot_img

​रायगढ़ भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने अपनी सांगठनिक जड़ों को और अधिक मजबूत ऊर्जावान और गतिशील बनाने की दिशा में एक बेहद महत्वपूर्ण कदम उठाया है युवाओं के चहेते संघर्षशील और जमीनी स्तर पर निरंतर सक्रिय रहने वाले प्रखर युवा नेता आकाश शर्मा को संगठन ने भाजयुमो के रायगढ़ जिला सह प्रभारी की बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है
​आकाश शर्मा की यह नियुक्ति केवल एक पद की जिम्मेदारी नहीं,बल्कि उनकी सालों की निष्ठा, कठिन परिश्रम और युवाओं को एकजुट करने की अद्वितीय क्षमता का सम्मान है। वे लंबे समय से धरातल पर रहकर युवाओं की आवाज बनते रहे हैं और हर मोड़ पर संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी लगन के साथ कार्य करते आ रहे हैं।​आकाश शर्मा की सबसे बड़ी ताकत युवाओं के बीच उनका सहज जुड़ाव और मजबूत संवाद क्षमता है। चाहे संगठन के अभियानों को जन-जन तक पहुंचाना हो या फिर युवाओं में राष्ट्रवाद और सेवा भाव का अलख जगाना हो,उन्होंने हर जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाया है। संगठन में उनकी इसी निरंतर सक्रियता, रणनीतिक सोच और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व ने उन पर यह बड़ा विश्वास जताया है।
​नया लक्ष्य: रायगढ़ के कोने-कोने तक पहुंचेगा भाजयुमो का परचम
​इस नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के साथ आकाश शर्मा रायगढ़ जिलेभर में भाजयुमो के अभियानों को एक नई धार देंगे। उनका मुख्य उद्देश्य जिले के हर मंडल और बूथ स्तर तक पहुंचकर प्रतिभावान और ऊर्जावान युवाओं को भाजयुमो की विचारधारा से जोड़ना है।संगठन ने मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता पर जो विश्वास जताया है,मैं उस पर पूरी तरह खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध हूँ। यह जिम्मेदारी मेरी अकेली नहीं,बल्कि रायगढ़ के हर उस युवा कार्यकर्ता की है जो राष्ट्र निर्माण और जनसेवा के लिए समर्पित है। हमारा संकल्प रायगढ़ जिले के कोने-कोने तक भाजयुमो का संदेश पहुंचाना और युवाओं की ताकत को एकजुट कर संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

0 0 4 2 8 7
Users Today : 17
Total Users : 4287
Views Today : 19
Views Yesterday : 115
Views Last 7 days : 344
Views Last 30 days : 1869
Views This Month : 1239
Views This Year : 5590
Total views : 5591

Most Popular

Recent Comments