रायगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष शाखा यादव के नेतृत्व में संचालित “स्मार्ट मीटर हटाओ – प्रदेश बचाओ” अभियान के अंतर्गत आज रामलीला मैदान से जनसंपर्क अभियान चलाकर वार्ड क्रमांक 14, 3 एवं 4 के बिजली उपभोक्ताओं से स्मार्ट मीटर हटवाने संबंधी आवेदन फार्म भरवाए गए।अभियान प्रारंभ होने से पूर्व कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों द्वारा छत्तीसगढ़ के दो युवा श्रमिकों सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला के भूपेंद्र भैना एवं सक्ति जिला के दीपक रात्रे की निर्मम हत्या पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोकाकुल परिवारों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। कांग्रेसजनों ने कहा कि आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा शत्रु है और निर्दोष श्रमिकों की हत्या पूरे देश के लिए अत्यंत पीड़ादायक एवं निंदनीय घटना है।श्रद्धांजलि सभा के उपरांत “स्मार्ट मीटर हटाओ – प्रदेश बचाओ” के नारों के साथ जनसंपर्क अभियान प्रारंभ किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ता रामलीला मैदान, बैकुण्ठपुर एवं रामभांठा क्षेत्र में घर-घर पहुंचे और बिजली उपभोक्ताओं से संवाद कर स्मार्ट मीटर हटवाने संबंधी आवेदन फार्म भरवाए।जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उनके बिजली बिलों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। लोगों ने कहा कि सामान्य मीटर के समय की तुलना में कई गुना अधिक बिल आने से मध्यमवर्गीय एवं गरीब परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर हटाकर पूर्व की भांति सामान्य मीटर लगाए जाने तथा घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को 400 यूनिट तक छूट की राहत देने की मांग दोहराई।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह अभियान पूरी तरह जनता की मांग पर आधारित जनआंदोलन है। प्रत्येक वार्ड से प्राप्त आवेदनों को शासन एवं विद्युत विभाग के समक्ष प्रस्तुत कर स्मार्ट मीटर हटाने और उपभोक्ताओं को राहत दिलाने की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि जब तक आम जनता को इस समस्या से राहत नहीं मिलती, तब तक कांग्रेस का जनसंघर्ष निरंतर जारी रहेगा।जिला कांग्रेस कमेटी ने विश्वास व्यक्त किया कि जनता के व्यापक समर्थन से यह अभियान और अधिक मजबूत होगा तथा उपभोक्ताओं की आवाज शासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचेगी।कांग्रेस के इस अभियान में मुख्य रुप से जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष शाखा यादव, पूर्व अध्यक्ष अनिल शुक्ला,दयाराम धुर्वे, नेताप्रतिपक्ष शेख सलीम नियारिया, वरिष्ठ कांग्रेसी संतोष राय, हरेराम तिवारी,अरुण गुप्ता, कन्हैया पटेल, विकास ठेठवार,लोकेश साहू,दीपक इक्का, मनीष देवांगन, सत्यप्रकाश शर्मा, आकाश समुंद्रे,रिंकी पांडे, जानकी काटजू, दादू पटेल, संदीप अग्रवाल, भारत तिवारी, कौशिक भौमिक ,गौरांग अधिकारी, राजू टोप्पो, अमृत काटजू, रंजना पटेल, जय प्रकाश साहू, रोहित महंत, दुर्गेश यादव, प्रदीप पांडा, कमर खान, बासु प्रधान, आमिर खान, अनुपमा यादव ,श्रेयांश शर्मा, अभिषेक शर्मा ,सोनू पुरोहित, शुक्लाम्बर भट्ट, दीपक सिंह ,अज्ञात मल्होत्रा, लता खूंटे ,रजत गोयल ,पदमा चौहान ,साहबराम चौहान, चंद्रशेखर चौधरी ,, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
कुलगाम के शहीद श्रमिकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर कांग्रेस ने बढ़ाया”स्मार्ट मीटर हटाओ अभियान”, का अगला क्रम
RELATED ARTICLES


Users Today : 17
Total Users : 4287
Views Today : 19
Views Yesterday : 115
Views Last 7 days : 344
Views Last 30 days : 1869
Views This Month : 1239
Views This Year : 5590
Total views : 5591