रायगढ़ की धरा पर गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर एक ऐसा ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जिसने शिक्षा, पर्यावरण, राजनीति और समाजसेवा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम कर दी। ‘नव निर्माण संकल्प समिति, रायगढ़’ एवं ‘दैनिक क्रांतिकारी संकेत’ के संयुक्त तत्वावधान में नगर निगम ऑडिटोरियम (पंजरी प्लांट) में आयोजित गरिमामयी ‘गुरु सम्मान समारोह’ कार्यक्रम संयोजक श्री रामचन्द्र शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस गरिमामय समारोह ने सामाजिक समरसता और एकजुटता का एक अभूतपूर्व संदेश दिया। शहर और ग्रामीण अंचलों की 200 से अधिक विशिष्ट हस्तियों, शिक्षकों, पर्यावरणविदों और समर्पित सामाजिक कार्यकर्ताओं को शॉल, स्मृति चिह्न (मोमेंटो) एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया।मंच पर उतरा दिग्गजों का कारवांसमारोह में रायगढ़ और आसपास के क्षेत्रों के शीर्ष राजनीतिक, प्रशासनिक व सामाजिक चेहरे एक मंच पर नज़र आए। जिसमें मुख्य रूप से उमेश नंदकुमार पटेल (विधायक,खरसिया), लालजीत सिंह राठिया (विधायक,धर्मजयगढ़), नगेंद्र नेगी (अध्यक्ष,जिला कांग्रेस कमेटीग्रामीण),शाखा यादव (अध्यक्ष,शहर कांग्रेस कमेटी),महेंद्र यादव अधिवक्ता भाजपा नेता , सलीम नियारिया (नेता प्रतिपक्ष, नगर निगम रायगढ़),फादर सुशील टोप्पो (प्रिंसिपल,सेंट माइकल स्कूल),चंद्र प्रकाश देवांगन (वरिष्ठ शिक्षाविद) अबरार हुसैन (संचालक,सहयोग करियर अकेडमी),सुभाष त्रिपाठी एवं अनिल पांडेय (वरिष्ठ पत्रकार) दीपक पांडेय (वरिष्ठ समाजसेवी) एवं अनिल शुक्ला (पूर्व अध्यक्ष,रायगढ़ शहर) सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने मंच साझा कर सम्मानित होने वाली विभूतियों का उत्साहवर्धन किया।गुरु ही गढ़ते हैं समाज का भविष्य’-उमेश पटेल
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खरसिया विधायक उमेश पटेल ने कहा कि “गुरु केवल किताबी ज्ञान नहीं देते, बल्कि वे समाज के चरित्र, संस्कार और भावी दिशा का निर्माण करते हैं। निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे शिक्षकों और समाजसेवियों को सम्मानित करना पूरे रायगढ़ के लिए गर्व की बात है।”वहीं धर्मजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया ने कहा कि “राजनीतिक और सामाजिक समरसता का यह अद्भुत संगम रायगढ़ की गंगा-जमुनी तहज़ीब को दर्शाता है। शिक्षक समाज के सच्चे पथप्रदर्शक हैं। रामचंद्र शर्मा, दीपक मंडल और नव निर्माण संकल्प समिति की पूरी टीम द्वारा आयोजित यह महाकुंभ अपने आप में ऐतिहासिक है।”टीम वर्क की मिसाल: रामचन्द्र शर्मा ने जताया आभार*समारोह की ऐतिहासिक सफलता पर मंच से आभार व्यक्त करते हुए संयोजक रामचन्द्र शर्मा भावुक नज़र आए। उन्होंने कहा:यह मेरी अकेले की सफलता नहीं, बल्कि रायगढ़ की एकजुटता की जीत है। आप सभी सहयोगियों और पधारे हुए शिक्षकों के बिना मैं और यह आयोजन दोनों अधूरे थे।”
उन्होंने विशेष रूप से अपनी टीम के साथियों-आशीष रंगारी,चतुर्भुज पटेल,प्रमोद पटेल,राजेंद्र चौरसिया,भुवन पटेल,प्रकाश सिंह,विनोद चौहान,घनश्याम पटेल,नरेंद्र पटेल,भावना शर्मा,सुशील गुप्ता (भैया),दीपक मंडल (सचिव,नव निर्माण संकल्प समिति),अनिल प्रधान,मुरलीधर गुप्ता,सुमन प्रधान तथा दैनिक क्रांतिकारी संकेत के प्रतिनिधि मंडल व संपूर्ण स्कूल स्टाफ के प्रति हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम का समापन अतिथियों एवं सम्मानित विभूतियों के सौहार्दपूर्ण जलपान और सांस्कृतिक आत्मीयता के साथ हुआ।
रायगढ़ में गुरु सम्मान का भव्य महाकुंभ:शिक्षा,समाज सेवा का संगमरामचन्द्र शर्मा के नेतृत्व में 200 से अधिक विभूतियों का सम्मान;दिग्गजों ने कहा-ऐतिहासिक और प्रेरणादायी आयोजन
RELATED ARTICLES


Users Today : 16
Total Users : 4286
Views Today : 18
Views Yesterday : 115
Views Last 7 days : 343
Views Last 30 days : 1868
Views This Month : 1238
Views This Year : 5589
Total views : 5590