रायगढ़ गुरू पुर्णिमा के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शा.उ.मा. वि.तारापुर द्वारा गुरु पूजन कार्यक्रम का आयोजन सादगीपूर्ण किंतु गरिमामय माहौल में 29 जुलाई बुधवार को रासेयो के संयोजन में प्राचार्य एच.एस.पटेल कार्यक्रम अधिकारी भोजराम पटेल के नेतृत्व एवं विद्यालय के शिक्षक -शिक्षिकाओं की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ आदि गुरु व्यास जी की पूजा अर्चना एवं पुष्प अर्पित कर किया गया

तत्पश्चात स्वयंसेवकों द्वारा उपस्थित गुरुजनों को पुष्प भेंट कर स्वागत सम्मान किया गया । विद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता भोजराम पटेल के मार्गदर्शन में स्वयं सेवकों द्वारा गुरु वंदना-गुरुदेव दया करके हमकों अपना लेना:गीत का सामूहिक गायन किया गया उद्बोधन कार्यक्रम में प्राचार्य हितेन्द्र सिंह पटेल ने विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों के शिक्षा और मार्गदर्शन को ग्रहण कर अच्छे परिणाम देने का आशीर्वचन दिया । एनसीसी आफिसिर के.के. पटेल एवं माध्यमिक खण्ड से प्रधान पाठक सुधाबाला नायक ने भी अपना आशीष उद्बोधन दिया । गुरु पूजन कार्यक्रम में व्याख्याता चन्द्रशेखर पटेल,फणेन्द्र कुमार पटेल श्रीमती ज्योति देवांगन शिक्षिका श्रीमती रीता चौहान,श्रीमती वंदना यादव, मनोज पटेल,श्रीमती किरण पटेल वहीं रासेयो स्वयं सेवकों में नागेश पटेल (शाला नायक),भावेश यादव (मेघा साहू), कु.मुस्कान बैरागी, हेमलता साहू ,भूमिका पटेल,ममता पटेल,आयुष सारथी,भुवन साहू ,तुलसी साव,राज पटेल, लक्की चौहान इत्यादि की सक्रिय भागीदारी रही ।


Users Today : 33
Total Users : 1336
Views Today : 36
Views Yesterday : 124
Views Last 7 days : 732
Views Last 30 days : 1858
Views This Month : 1858
Views This Year : 1858
Total views : 1859