रायगढ़ छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामभांठा में कक्षा नवमी की नवीन छात्राओं को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया।

इस योजना का उद्देश्य छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराना,उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना तथा बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करना है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर निगम के सभापति श्री डिग्री लाल साहू रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में संकुल प्राचार्य श्री बरतराम पटेल,हायर सेकेंडरी स्कूल शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री प्रदीप खलखो,
माध्यमिक शाला शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री बबलू गुप्ता,वार्ड क्रमांक 2 की पार्षद श्रीमती नेहा देवांगन,श्री विजय प्रताप जी एवं श्री बजरंग ब्रज जी उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी प्राचार्य श्री नरेन्द्र कुमार पटेल ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि सरस्वती साइकिल योजना केवल एक साइकिल वितरण कार्यक्रम नहीं, बल्कि छात्राओं के सपनों को गति देने वाली पहल है। उन्होंने छात्राओं से नियमित विद्यालय आने,सुरक्षित ढंग से साइकिल का उपयोग करने तथा मन लगाकर अध्ययन कर अपने परिवार, विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन करने का आह्वान किया। श्री पटेल ने शासन की इस जनहितकारी योजना के लिए छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार भी व्यक्त किया।इस अवसर पर विद्यालय की वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती नीलिमा राजपूत,श्रीमती कान्ता मोदी,श्रीमती निकेता दुबे,श्रीमती पूर्णेन्दु पटेल,श्रीमती रीता खड़िया,श्रीमती डोलेश्वरी पैकरा,श्रीमती शांति नवनीत सहित विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ,कर्मचारी,छात्राएँ एवं अभिभावक उपस्थित रहेकार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया गया। नई साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने का संकल्प लिया। उपस्थित अतिथियों ने भी इस योजना को बालिका शिक्षा को नई दिशा देने वाली सराहनीय पहल बताया।


Users Today : 15
Total Users : 4285
Views Today : 17
Views Yesterday : 115
Views Last 7 days : 342
Views Last 30 days : 1867
Views This Month : 1237
Views This Year : 5588
Total views : 5589