HomeRaigarh Newsराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी आमान को मिला दिल्ली यूनिवर्सिटी का सर्वश्रेष्ठ हिंदू कॉलेज

राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी आमान को मिला दिल्ली यूनिवर्सिटी का सर्वश्रेष्ठ हिंदू कॉलेज

spot_img

रायगढ़ विद्यार्थी हो या खिलाड़ी,अपने माता पिता एवं शिक्षकों से मिले कुछ कर गुजरने की भावना को आत्मसात कर ले तो सफलता उसके साथ कदम ताल करती है । प्रारंभ से ही मेघावी रहे रायगढ़ के बैडमिंटन गुरु अकरम खान के योग्य सुपुत्र आमान खान ने बचपन से ही अपने पिता को बच्चों को बैडमिंटन खिलाते, तराशते देखा । स्वाभाविक है कि बैडमिंटन खेल के प्रति रुचि जागृत हुई और उसने अपने पिता के मित्रवत व्यवहार के साथ अल्प समय में बैडमिंटन के क्षेत्र में अनेक उपलब्धियां हासिल करते हुए विभिन्न अवसरों में जिला प्रशासन से 15 अगस्त एवं 26 जनवरी में उत्कृष्ट खिलाड़ी का सम्मान भी प्राप्त किया । राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी आमान खान ने शिक्षा एवं खेल को अपने जीवन में समाहित करते हुए जो शानदार उपलब्धि हासिल की है उससे शिक्षा एवं खेल जगत में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है और यह संदेश भी गया है कि अगर कोई भी विद्यार्थी किसी भी खेल में रुचि ले रहा है,अगर उसने अपनी दिनचर्या में प्रतिदिन के समय को अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए अनुकूल बना लिया है तो ऐसे विलक्षण प्रतिभा को उसकी मंजिल को पाने , दिलाने के लिए सारी कायनात भी एक जो जाती है । ऐसा ही उत्कृष्ट कार्य आमान खान ने कर दिखाया है । दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के छात्र रहे आमान ने इस वर्ष की अपनी सी.बी.एस.ई कक्षा 12वीं की परीक्षा में 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त रायगढ़ जिले का मान बढ़ाया था । जिसके पश्चात मई में उन्होंने सी.यू.ई.टी यूजी की परीक्षा दी,जिसके परिणाम में उन्होंने हिस्ट्री,ज्योग्राफी,पॉलिटिकल साइंस एवं इंग्लिश में 99 पर्सेंटाइल , 903.46 अंक प्राप्त किया । उसके पश्चात दिल्ली यूनिवर्सिटी में अप्लाई किया जिसमें उन्हें प्रथम सत्र में ही हिंदू कॉलेज मिल गया है जहां से वे इतिहास में स्नातक होकर आगे प्रशासनिक सेवा में जाने की इच्छा जताई है आमान का प्रिय विषय इतिहास है,तथा वे आर्कियोलॉजी में भी कुछ करने की इच्छा रखते है । समय पाबंद और एकाग्रता के साथ अनुशासन को अपने जीवन का आधार स्तंभ बताया है और उसी भावना को प्रबल रखते हुए आगे का सफ़र निरंतर जारी है आमान ने बैडमिंटन में सराहनीय उपलब्धियां हासिल की है,जिसमें कई बार अंडर 13,अंडर 15,अंडर 17,अंडर 19 में कई बार रायगढ़ जिले का नाम रोशन किया है। तथा वर्तमान में राष्ट्रीय बैडमिंटन के 42 रैंक पर काबिज है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

0 0 0 7 0 2
Users Today : 13
Total Users : 702
Views Today : 21
Views Yesterday : 84
Views Last 7 days : 400
Views Last 30 days : 999
Views This Month : 999
Views This Year : 999
Total views : 1000

Most Popular

Recent Comments