रायगढ़ इंदिरा नगर रायगढ़ में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा,भक्ति और उल्लास के साथ भगवान श्री जगन्नाथ,भगवान बलभद्र एवं देवी सुभद्रा की भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति द्वारा जारी सूचना के अनुसार रथ यात्रा 20 जुलाई 2026 (सोमवार) को शाम 5:00 बजे इंदिरा नगर से प्रारंभ होगी।रथ यात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा को सुसज्जित रथों में विराजमान कर इंदिरा नगर क्षेत्र में नगर भ्रमण कराया जाएगा। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को महाप्रभु के दर्शन का अवसर मिलेगा।आयोजन के साथ इंदिरा नगर में भव्य मेले का भी आयोजन किया जाएगा। मेले में बच्चों के लिए झूले तथा विभिन्न प्रकार की दुकानों की व्यवस्था रहेगी, जिससे श्रद्धालुओं और आमजन को धार्मिक आयोजन के साथ मनोरंजन का भी आनंद मिलेगा।आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने तथा पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है। समिति का कहना है कि यह आयोजन धर्म, प्रेम और भाईचारे का संदेश देने वाला ऐतिहासिक पर्व है।
आज इंदिरा नगर में निकलेगी भव्य श्री जगन्नाथ रथ यात्रा,मेले का भी होगा आयोजन
RELATED ARTICLES


Users Today : 9
Total Users : 4279
Views Today : 11
Views Yesterday : 115
Views Last 7 days : 336
Views Last 30 days : 1861
Views This Month : 1231
Views This Year : 5582
Total views : 5583