HomeRaigarh Newsजिले में शिक्षा,स्वास्थ्य एवं अन्य जनसेवाओं की गुणवत्ता पर प्रशासन की पैनी...

जिले में शिक्षा,स्वास्थ्य एवं अन्य जनसेवाओं की गुणवत्ता पर प्रशासन की पैनी नजरस्कूल,स्वास्थ्य केंद्र एवं छात्रावासों का औचक निरीक्षण,व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा

spot_img

रायगढ़ जिले में शिक्षा,स्वास्थ्य एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का आकलन करने के उद्देश्य से जिलेभर में औचक निरीक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है।

कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार राजस्व अधिकारियों एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों, शासकीय विद्यालयों, प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा आदिवासी छात्रावासों का निर्धारित जांच बिंदुओं के अनुरूप निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान संस्थानों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, स्वच्छता,कर्मचारियों की उपस्थिति,सेवा प्रदायगी तथा आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता का सूक्ष्म परीक्षण करते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश दिए जा रहे हैं।इसी क्रम में एसडीएम रायगढ़ श्री महेश शर्मा ने शासकीय प्राथमिक विद्यालय कौहाकुंडा का निरीक्षण कर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन,पेयजल, शौचालय,साफ-सफाई तथा शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण वातावरण बनाए रखने,विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा सभी व्यवस्थाओं के प्रभावी संचालन के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।वहीं एसडीएम घरघोड़ा श्री प्रवीण तिवारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा का आकस्मिक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के समय तक ओपीडी में 144 मरीज उपचार प्राप्त कर रहे थे। अस्पताल परिसर की स्वच्छता संतोषजनक पाई गई तथा पैथोलॉजी प्रयोगशाला में नियमित जांच कार्य संचालित मिला। आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध पाई गईं। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से निजी वार्ड की सुविधा विकसित करने, जनरेटर को शीघ्र चालू कर ब्लड बैंक का संचालन सुनिश्चित करने,पैथोलॉजी जांच के लिए आवश्यक किटों की उपलब्धता बनाए रखने तथा मरीजों के परिजनों के लिए बेहतर प्रतीक्षा एवं ठहरने की व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए गए इसी प्रकार तहसील पुसौर स्थित आदिवासी छात्रावास का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान समस्त स्टाफ उपस्थित पाया गया तथा छात्रावास में 41 छात्र उपस्थित मिले। छात्रावास के कक्ष,रसोईघर,शौचालय एवं परिसर की साफ-सफाई संतोषजनक पाई गई। विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन करते हुए व्यवस्थाओं को निरंतर बेहतर बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्धारित जांच बिंदुओं के अनुरूप नियमित निरीक्षण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि निरीक्षण अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा निरीक्षण के दौरान पाई जाने वाली कमियों के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करनी होगी। लापरवाही अथवा उदासीनता पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इससे शिक्षा,स्वास्थ्य एवं अन्य जनसेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार सुनिश्चित होगा तथा आमजन को बेहतर सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

0 0 4 2 7 6
Users Today : 6
Total Users : 4276
Views Today : 7
Views Yesterday : 115
Views Last 7 days : 332
Views Last 30 days : 1857
Views This Month : 1227
Views This Year : 5578
Total views : 5579

Most Popular

Recent Comments