लारा,रायगढ़ एनटीपीसी लारा में नव गुरुकुल स्कूल के विद्यार्थियों के लिए एक शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण (इंडस्ट्रियल एक्सपोज़र विज़िट) का आयोजन किया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को बिजली उत्पादन की आधुनिक प्रक्रिया एवं औद्योगिक कार्यप्रणाली से परिचित कराना था।भ्रमण के दौरान एनटीपीसी के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को प्लांट के विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों का अवलोकन कराया। उन्होंने कंट्रोल रूम,टरबाइन, जनरेटर,कोयला प्रबंधन संयंत्र (सीएचपी) सहित विद्युत उत्पादन की संपूर्ण प्रक्रिया को सरल भाषा में समझाया। विद्यार्थियों ने अधिकारियों से विभिन्न तकनीकी विषयों पर प्रश्न पूछे,जिनका विस्तार से उत्तर दिया गया।इसके पश्चात विद्यार्थियों ने एनटीपीसी लारा के परियोजना प्रमुख (Head of Project) श्री सुभाष ठाकुर से संवाद किया। श्री ठाकुर ने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने, विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ने तथा अपने ज्ञान और कौशल से देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने भी अपने अनुभव साझा किए और इस औद्योगिक भ्रमण को ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताया।यह औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए एक यादगार अनुभव रहा,जिसने उन्हें उद्योग जगत,आधुनिक तकनीक और विद्युत उत्पादन की प्रक्रिया को निकट से समझने का अवसर प्रदान किया। एनटीपीसी लारा भविष्य में भी ऐसे शैक्षणिक एवं जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
एनटीपीसी लारा में नव गुरुकुल स्कूल के विद्यार्थियों का औद्योगिक भ्रमण
RELATED ARTICLES


Users Today : 6
Total Users : 4276
Views Today : 7
Views Yesterday : 115
Views Last 7 days : 332
Views Last 30 days : 1857
Views This Month : 1227
Views This Year : 5578
Total views : 5579