रायगढ़ जिंदल स्टील लिमिटेड परिसर में श्री गुंडिचा रथ यात्रा श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुई। जिंदल स्टील क्लब रायगढ़ के तत्वावधान में आयोजित रथयात्रा में जिंदल स्टील परिवार के सदस्यों एवं उनके परिजनों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर भगवान श्री जगन्नाथ के प्रति अपनी अटूट आस्था व्यक्त की।जिंदल स्पोर्ट्स एरीना के समीप से प्रारंभ हुई रथ यात्रा में भगवान श्री जगन्नाथ,भगवान बलभद्र एवं देवी सुभद्रा के सुसज्जित रथ श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहे। यात्रा के आरंभ में जिंदल स्टील लिमिटेड, रायगढ़ के कार्यपालन निदेशक श्री देबोज्योति रॉय ने परंपरा के अनुरूप भगवान जगन्नाथ की ‘छेरा पहरा’ की पावन रस्म निभाई। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने हरिबोल एवं भगवान जगन्नाथ के जयघोष के साथ उनका स्वागत किया।यात्रा के दौरान पूरा वातावरण “हरिबोल” और भगवान जगन्नाथ के भजनों से गुंजायमान रहा। श्रद्धालु पूरे उत्साह और भक्ति के साथ रथ को खींचते हुए आगे बढ़े। महिलाओं, युवाओं और बच्चों सहित जिंदल स्टील परिवार के सभी वर्गों की सक्रिय सहभागिता ने आयोजन को अत्यंत भव्य एवं यादगार बना दिया। रथ यात्रा का समापन बाल भवन के समीप विशेष रूप से स्थापित मौसी मां मंदिर में पारंपरिक विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ,भगवान बलभद्र एवं देवी सुभद्रा के दर्शन कर सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। यह आयोजन केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक ही नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक परंपराओं और जिंदल स्टील परिवार की एकजुटता का भी अनुपम उदाहरण बना। आयोजन के सफल संचालन में जिंदल स्टील क्लब रायगढ़ के पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
हरिबोल के जयघोष के बीच जिंदल स्टील परिसर में निकली भव्य रथयात्राकार्यपालन निदेशक देबोज्योति रॉय ने निभाई ‘छेरा पहरा’ की पावन परंपरा,मौसी मां मंदिर में हुआ यात्रा का समापन
RELATED ARTICLES


Users Today : 9
Total Users : 4279
Views Today : 11
Views Yesterday : 115
Views Last 7 days : 336
Views Last 30 days : 1861
Views This Month : 1231
Views This Year : 5582
Total views : 5583