HomeRaigarh Newsसावित्री नगर काॅलोनी में उत्साह से मनाया गयारथयात्रा का पर्वईडी दंपती ने...

सावित्री नगर काॅलोनी में उत्साह से मनाया गयारथयात्रा का पर्वईडी दंपती ने की छेरा पहरा की रस्म,रथ खिंचने उमड़े लोग

spot_img

रायगढ़ स्वामी जगन्नाथ जी की रथयात्रा का पर्व जिंदल पाॅवर तमनार द्वारा धूमधाम से मनाया गया। मंदिर में स्वामी जगन्नाथ की पूजा के बाद उन्हें रथारूढ़ कराया गया, इसके बाद भक्तों को दर्षन देने के लिए भगवान जगन्नाथ स्वामी निकले तो रथ खिंचने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

रथ में सवार होकर भगवान अपने भक्तों को दर्षन देने के लिए पूरे काॅलोनी में निकले।रथ यात्रा का पर्व गुरूवार को पूरे देष में धूमधाम से मनाया गया। सावित्री नगर काॅलोनी में भी इसे उत्सव की तरह मनाया गया। सुबह से ही काॅलोनी में भक्तिभाव का माहौल था। दोपहर बाद भगवान बालाजी मंदिर में भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना की गई। मुख्य पूजा जिंदल पाॅवर प्लांट के ईडी एंड एचओपी जी वेंकटरेड्डी और उनकी पत्नी जयसुधा वेंकट रेड्डी ने की। आचार्य द्वारा विधि विधान से भगवान की पूजा कराई गई। इसके बाद छेरा पहरा की रस्म निभाई गई। ईडी वेंकटरेड्डी और श्रीमती जयसुधा रेड्डी हाथ में झाड़ू लेकर रास्ते को साफ करते रहे। इसके बाद भगवान को श्री रेड्डी और आचार्य ने रथारूढ़ कराया। ईडी श्री जी वेंकट रेड्डी ने कहा कि भगवान जगन्नाथ हम सबकी आस्था के केंद्र हैं,यह माना जाता है कि उनके दर से कोई खाली हाथ नहीं लौटता। वे जग के कल्याण करने वाले हैं इसीलिए उन्हें भगवान जगन्नाथ कहा जाता है। उन्होंने भगवान जगन्नाथ से सभी की मंगल की कामना की। रथ यात्रा में प्लांट के अधिकारी व काॅलोनी के लोग बड़ी संख्या में षामिल हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

0 0 4 2 8 0
Users Today : 10
Total Users : 4280
Views Today : 12
Views Yesterday : 115
Views Last 7 days : 337
Views Last 30 days : 1862
Views This Month : 1232
Views This Year : 5583
Total views : 5584

Most Popular

Recent Comments