“
रायगढ़/रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव द्वारा कुख्यात नक्सली कमांडर हिड़मा को अपना रोल मॉडल” बताए जाने संबंधी कथित बयान पर तीखा हमला बोला है। प्रबल प्रताप ने इसे शहीदों के बलिदान,छत्तीसगढ़ की अस्मिता और लोकतंत्र पर सीधा हमला करार दिया। प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने दहाड़ते हुए कहाबअटल श्रीवास्तव का बयान सिर्फ गैर-जिम्मेदाराना नहीं, बल्कि देशद्रोह की हद तक शर्मनाक है। जिस हिड़मा के हाथ ताड़मेटला में 76 CRPF जवानों, झीरम में कांग्रेस के ही दिग्गज नेताओं समेत 32 लोगों और बस्तर के सैकड़ों निर्दोष आदिवासियों के खून से रंगे हैं उसे ‘रोल मॉडल’ बताना 1300 से अधिक शहीद जवानों की चिताओं पर थूकने जैसा है। यह बस्तर की उन माताओं का अपमान है जिन्होंने नक्सली हिंसा में अपना बेटों को खोया है। जूदेव ने ललकारते हुए कहा कि अटल श्रीवास्तव 24 घंटे के अंदर प्रदेश की जनता, शहीदों के परिवारों,नक्सल पीड़ितों सहित पूरे जनजातीय समाज से हाथ जोड़कर बिना शर्त माफी मांगें।बअगर उनमें जरा भी नैतिकता बची है तो विधायक पद से इस्तीफा दें। हत्यारे को आदर्श बताने वाला विधानसभा में बैठने लायक नहीं है। कांग्रेस को घेरते प्रबल प्रताप ने इस मामले में कांग्रेस की चुप्पी कहीं मौन समर्थन तो नहीं हैं। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज जी को इस बयान पर स्थिति स्पष्ट करना चाहिए।प्रबल प्रताप ने कांग्रेस आलाकमान से पूछे तीखे सवाल*क्या कांग्रेस हिड़मा जैसे खूंखार नक्सली को ‘रोल मॉडल’ मानती है? इस बात का हाँ या ना में जवाब दें।झीरम घाटी में अपने ही नेताओं नंदकुमार पटेल, महेंद्र कर्मा,विद्याचरण शुक्ल को शहीद करने वाले हिड़मा का महिमामंडन कांग्रेस को स्वीकार है? अगर सहमत नहीं हैं तो अटल श्रीवास्तव को पार्टी से तत्काल निष्कासित क्यों नहीं किया जा रहा? क्या कांग्रेस छत्तीसगढ़ में फिर से नक्सलवाद को खाद-पानी देकर पनपने का अवसर देना चाहती है?वोवक्फ की 8.50 लाख करोड़ की संपत्ति पर चुप,लेकिन हत्यारे नक्सली पर ‘रोल मॉडल’ का तमगा – यही है कांग्रेस का असली चेहरा?जूदेव ने कहा कि जब एक जनप्रतिनिधि हत्यारे को हीरो बताता है तो बस्तर के जंगलों में छिपे नक्सलियों का मनोबल बढ़ता है। यह बयान सुरक्षा बलों के ऑपरेशन, सरकार की सरेंडर नीति और शांति बहाली के प्रयासों पर सीधा प्रहार है। यह उन हजारों सरेंडर कर चुके नक्सलियों के साथ भी धोखा है जो मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं। छत्तीसगढ़ की जनता नक्सलवाद के खिलाफ चट्टान की तरह खड़ी है। हम किसी भी कीमत पर हत्यारों का महिमामंडन बर्दाश्त नहीं करेंगे।हिड़मा हमारा रोल मॉडल नहीं, शहीद गैंदसिंह,वीर नारायण सिंह, गुण्डाधुर और बस्तर की रक्षा में शहीद हुए एक-एक जवान हमारे रोल मॉडल हैं।


Users Today : 9
Total Users : 4279
Views Today : 11
Views Yesterday : 115
Views Last 7 days : 336
Views Last 30 days : 1861
Views This Month : 1231
Views This Year : 5582
Total views : 5583