रायगढ़ हठयोगी महातपस्वी श्री श्री 108 बाबा
सत्यनारायण बाबा के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर जिला साहू संघ द्वारा कर्मा साहू सामुदायिक भवन, मरीन ड्राइव में प्रतिभा सम्मान समारोह,नवनियुक्त एवं मनोनीत पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण तथा एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, प्रमुख अतिथि राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह तथा विशिष्ट अतिथि महापौर जीवर्धन चौहान,डीएसपी उन्नति ठाकुर,जिला शिक्षा अधिकारी श्यामनंद साहू, संरक्षक सेतराम साहू एवं जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष डिग्रीलाल साहू रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां कर्मा की पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ किया गया।इस अवसर पर जिले के लगभग 80 से अधिक प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, जिन्होंने कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए थे, उन्हें प्रशस्ति पत्र, शील्ड एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
बाबा सत्यनारायण के जन्मोत्सव पर प्रतिभा सम्मान,शपथ ग्रहण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न80 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ
RELATED ARTICLES


Users Today : 8
Total Users : 4278
Views Today : 10
Views Yesterday : 115
Views Last 7 days : 335
Views Last 30 days : 1860
Views This Month : 1230
Views This Year : 5581
Total views : 5582