HomeRaigarh Newsराम के नाम पर सियासत कांग्रेस करती है,भाजपा ने तो गोलियां खाईं,सत्ता...

राम के नाम पर सियासत कांग्रेस करती है,भाजपा ने तो गोलियां खाईं,सत्ता का त्याग किया-अरूणधर दीवानवक्फ की 8.50 लाख करोड़ की संपत्ति पर मौन,राम मंदिर के चढ़ावे पर सवाल-यही है विपक्ष की बगुला भक्ति””जांच जारी है,धर्म के साथ खिलवाड़ करने वाला कोई नहीं बचेगा-दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा”

spot_img

रायगढ़ श्रीराम मंदिर,अयोध्या में चढ़ावे को लेकर कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों पर भाजपा जिला अध्यक्ष अरूणधर दीवान ने पटलवार करते हुए विपक्ष पर राम के नाम पर बगुला भक्ति का आरोप लगाया है। कांग्रेस की नीयत पर गंभीर सवाल उठाते हुए अरूणधर दीवान ने कहा श्रीराम के नाम पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करने का दावा करने वाले इस सवाल का जवाब दे कि राम के नाम पर सियासत कौन करता आया है? दीवान ने कहा विपक्ष की नीयत पर संदेह क्यों न हो? वक्फ बोर्ड की देशभर में 8.50 लाख करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। यह संपत्ति कैसे एकत्र हुई, किसके नाम पर हुई, इसका क्या उपयोग हो रहा है। कांग्रेस की कोख में वक्फ बोर्ड पलता रहा लेकिन कांग्रेस ने कभी इसका जवाब देने की जहमत नहीं उठाई । लेकिन राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा स्वेच्छा से अर्पित चढ़ावे पर तुरंत सवाल खड़े कर दिए।यह दोहरा मापदंड क्यों? क्या यह तुष्टिकरण की राजनीति नहीं है? जिला भाजपा अध्यक्ष ने राम मंदिर सत्ता का नहीं बल्कि भाजपा केसंघर्ष का प्रतीक बताते हुए कहा भाजपा ने राम मंदिर के लिए गोलियां खाईं, सत्ता का परित्याग किया है। 1992 में कल्याण सिंह जी ने मुख्यमंत्री की कुर्सी का त्याग किया ।श्रद्धेय स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी और लालकृष्ण आडवाणी जी ने सोमनाथ से अयोध्या तक रथ यात्रा निकालकर जनमानस की भगवान राम के प्रति आस्था,श्रद्धा को कांग्रेस के सामने रखा। 500 वर्षों का संघर्ष,दशकों लंबी कानूनी लड़ाई सुप्रीम कोर्ट में लड़ी गई। तब जाकर राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ। यह मंदिर किसी पार्टी का नहीं बल्कि करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र है। दीवान ने विश्वास दिलाते हुए कहा मामले की सघन जांच जारी है, दोषी नहीं बचेंगे। जहां तक चढ़ावे में कथित अनियमितता का सवाल है,मंदिर ट्रस्ट द्वारा पारदर्शी व्यवस्था बनाई गई है। यदि कहीं कोई गड़बड़ी हुई है तो जांच चरणबद्ध रूप से चल रही है। हम पूर्ण विश्वास के साथ कहते हैं धर्म,श्रद्धा और आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले को नहीं बख्शा जाएगा, चाहे वह कोई भी हो। भाजपा का स्पष्ट मत है कि दोषीयो पर बिना भेदभाव के कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।कांग्रेस का इतिहास हिंदू भावनाओं को आहत करने का रहा है। कांग्रेस भावनाएं आहत होने का दावा कर रही। पहले यह बताए कि कल तक विपक्ष राम मंदिर के अस्तित्व को लेकर ही सवाल उठाता रहा तब क्या देश के करोड़ों हिंदुओं की भावनाएं आहत नहीं हुई थीं?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

0 0 4 2 7 8
Users Today : 8
Total Users : 4278
Views Today : 10
Views Yesterday : 115
Views Last 7 days : 335
Views Last 30 days : 1860
Views This Month : 1230
Views This Year : 5581
Total views : 5582

Most Popular

Recent Comments