HomeRaigarh Newsमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दिया गया नि:शुल्क ऑनलाइन भाषा कक्षाओं के शुभारंभ...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दिया गया नि:शुल्क ऑनलाइन भाषा कक्षाओं के शुभारंभ का आमंत्रण15 जुलाई के बाद होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस,कार्यक्रम की रूपरेखा से कराया जाएगा जनता को अवगत

spot_img

रायगढ़ सामाजिक संगठन सुख-दुःख के साथी (विप्र परिवार) द्वारा संस्कृत,हिंदी एवं अंग्रेज़ी की नि:शुल्क ऑनलाइन भाषा कक्षाओं के शुभारंभ की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसी क्रम में कार्यक्रम के संयोजक एवं संचालक भानु प्रताप मिश्र ने आज छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से सौजन्य भेंट कर उन्हें कार्यक्रम का शुभारंभ अपने करकमलों से करने हेतु औपचारिक आमंत्रण दिया।इस अवसर पर भानु प्रताप मिश्र ने मुख्यमंत्री को कार्यक्रम की संपूर्ण अवधारणा,उद्देश्य तथा संचालन व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह अभिनव पहल समाज के प्रत्येक वर्ग को भाषा के माध्यम से ज्ञान,संस्कृति और रोजगारोन्मुखी संचार कौशल से जोड़ने का प्रयास है। कार्यक्रम के अंतर्गत संस्कृत,हिंदी एवं अंग्रेज़ी की नि:शुल्क ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जाएंगी, जिनमें छात्र-छात्राएं,युवा,महिलाएं,वरिष्ठ नागरिक तथा भाषा सीखने के इच्छुक सभी आयु वर्ग के लोग बिना किसी शुल्क के भाग ले सकेंगे। कक्षाओं का संचालन विषय विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा तथा पंजीयन गूगल फॉर्म के माध्यम से कराया जाएगा।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस सामाजिक एवं शैक्षिक पहल की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में भारतीय संस्कृति, मातृभाषा तथा वैश्विक संचार की दृष्टि से संस्कृत, हिंदी और अंग्रेज़ी का ज्ञान अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सुझाव दिया कि कार्यक्रम का शुभारंभ अगस्त के अंतिम सप्ताह अथवा सितंबर के प्रारंभिक दिनों में किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इससे जुड़ सकें और इसका व्यापक लाभ समाज को प्राप्त हो।कार्यक्रम संयोजक भानु प्रताप मिश्र ने बताया कि मुख्यमंत्री के सुझावों के अनुरूप कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। साथ ही, कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा, पंजीयन प्रक्रिया,विषय विशेषज्ञों,कक्षाओं के संचालन तथा अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों को सार्वजनिक करने के उद्देश्य से 15 जुलाई के बाद किसी उपयुक्त तिथि पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी, जिसमें मीडिया एवं आमजन के समक्ष कार्यक्रम की पूरी जानकारी साझा की जाएगी।उल्लेखनीय है कि सुख-दुःख के साथी (विप्र परिवार) द्वारा प्रारंभ की जा रही इस पहल का उद्देश्य केवल भाषा शिक्षण तक सीमित नहीं है,बल्कि भारतीय संस्कृति एवं ज्ञान परंपरा से समाज को जोड़ना, मातृभाषा के प्रति सम्मान बढ़ाना तथा युवाओं में प्रभावी संचार कौशल विकसित करना भी है। संस्था का विश्वास है कि यह अभियान शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण जनभागीदारी आंदोलन का स्वरूप ले लेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

0 0 4 2 7 8
Users Today : 8
Total Users : 4278
Views Today : 10
Views Yesterday : 115
Views Last 7 days : 335
Views Last 30 days : 1860
Views This Month : 1230
Views This Year : 5581
Total views : 5582

Most Popular

Recent Comments