रायगढ़ प्रदेश सरपंच संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा के बाद संगठन में उत्साह का माहौल है। प्रदेश अध्यक्ष कपिल देव नायक के नेतृत्व में गठित नई टीम में हिमांशु चौहान को प्रदेश उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अवसर पर प्रेस रिपोर्टर क्लब परिवार ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी एवं प्रदेश सचिव श्याम कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से शुभकामना संदेश जारी करते हुए कहा कि सरपंच संघ लोकतंत्र की सबसे मजबूत कड़ी है। गांवों के विकास, जनसमस्याओं के समाधान तथा पंचायतों को सशक्त बनाने में संगठन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश अध्यक्ष कपिल देव नायक, प्रदेश उपाध्यक्ष हिमांशु चौहान तथा नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता और जनसेवा की भावना के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे तथा प्रदेश भर के सरपंचों की आवाज को मजबूती से शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।प्रेस रिपोर्टर क्लब ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में पंचायत व्यवस्था और अधिक सशक्त होगी तथा ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी।
प्रदेश सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने हिमांशु चौहान,प्रेस रिपोर्टर क्लब ने दी हार्दिक शुभकामनाएंनई जिम्मेदारी पर बढ़ा सम्मान,प्रेस रिपोर्टर क्लब ने कपिल देव नायक सहित समस्त नव-नियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई
RELATED ARTICLES


Users Today : 8
Total Users : 4278
Views Today : 10
Views Yesterday : 115
Views Last 7 days : 335
Views Last 30 days : 1860
Views This Month : 1230
Views This Year : 5581
Total views : 5582