रायगढ़/खरसिया माँ के नाम 1100 पौधों का वृहद वृछारोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ नवीन प्राथमिक शाला मे खरसिया परिछेत्र के परिछेत्र धिकारी मैडम लीला पटेल के मुख्य अतिथ्य मे शुभराम्भ किया गया.ज्ञातत्व है की M R परिवार द्वारा अपनी माता मणि देवी की स्मृति मे 1100 पौधों के वृछारोपण का संकल्प लिया गया था उसी के तहत M R परिवार द्वारा माँ के नाम वृछारोपण का जन जागृती का अलख जगाने हेतु नवीन प्राथमिक शाला मे महती सभा का आयोजन किया गया जिसमे खरसिया के प्रभुद्ध नागरिक गण शिक्षक शिक्षीका छात्र छात्राए लायंस क्लब खरसिया सिटी वन मण्डल के अधिकारी भारत विकास मंच गायत्री परिवार की उपस्थिति सराहनीय रही. सभा का ऋषि अग्रवाल द्वारा स्वागत अभिनन्दन किया गया एवं कार्यक्रम की रुपरेखा पर पर प्रकाश डाला गया. श्री एन पी पांडे जी द्वारा पर्यावरण के लिए हरित क्रांति के महत्व को विस्तार पूर्वक प्रस्तुत किया गया.मुख्य अतिथि युवा रेंज अफसर श्रीमती लीला पटेल जी द्वारा बीज पौधे के एवं वृछो के लिए विस्तार से बताते हुए कहा की जहां हरियाली है वहां पर्यावरण सुरच्छित है. प्राचार्य गीता मैडम के द्वारा घर की बागवानी मे पौधों वृछो की महत्ता पर प्रकाश डाला.एमआर परिवार के वरिष्ठ सदस्य श्री सुरेश अग्रवाल द्वारा सभा का आभार प्रगट किया गया. राकेश गायत्री के द्वारा सभा का संचालन किआ गया. सभा मे स्कूल संचालन समिति के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गर्ग,प्राथमिक शाला संचालन समिति अध्यक्ष संजय गुप्ता,भारत विकास मंच के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल संजय गुप्ता(पत्रकार ),लॉयन्स क्लब के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, रामनारायण सोनी,अनील अग्रवाल,ओमप्रकाश गोयल,सरिता देवी,स्वेता अग्रवाल,कुजूर मैडम,आदि बड़ी संख्या मे नगर के गणमान्य नागरिकों बहनो की उपस्थिति रही.
मां के नाम 1100 पौधों का वृक्षारोपण नवीन प्राथमिक शाला खरसिया मे वन परिक्षेत्र अधिकारी श्रीमती लीला पटेल के मुख्य अतिथि में शुभारंभ किया गया
RELATED ARTICLES


Users Today : 5
Total Users : 4275
Views Today : 6
Views Yesterday : 115
Views Last 7 days : 331
Views Last 30 days : 1856
Views This Month : 1226
Views This Year : 5577
Total views : 5578