रायगढ़ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग के नवनियुक्त जिला अध्यक्षों की प्रथम बैठक 6 जुलाई 2026 को रायपुर में प्रदेश अध्यक्ष केशव चंद्राकर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में रायगढ़ जिला ओबीसी कांग्रेस के अध्यक्ष कन्हैया लाल पटेल ने सक्रिय सहभागिता करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष भावेश बघेल,प्रभारी महामंत्री (कार्यालय) शीत श्रीवास, वरिष्ठ पदाधिकारी पटवा, संदीप, एडवोकेट नंदकुमार पटेल सहित प्रदेश भर से नवनियुक्त जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत बनाना,सदस्यता अभियान को गति देना तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों की रूपरेखा तैयार करना था।
प्रदेश अध्यक्ष केशव चंद्राकर ने सभी जिला अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि ओबीसी कांग्रेस संगठन को गांव, वार्ड और बूथ स्तर तक सशक्त बनाना वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिला अध्यक्ष अपने क्षेत्र में संगठन विस्तार करते हुए सामाजिक न्याय,संविधान की रक्षा, पिछड़ा वर्ग के अधिकारों तथा कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ कार्य करें।बैठक में सदस्यता अभियान को व्यापक रूप से चलाने, बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की नियुक्ति, संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्षों को संगठन को अधिक प्रभावी और जनसरोकारों से जोड़ने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।बैठक के बाद रायगढ़ जिला अध्यक्ष कन्हैया लाल पटेल ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए गए मार्गदर्शन का पूरी प्रतिबद्धता के साथ पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रायगढ़ जिले में ओबीसी कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ-साथ अधिक से अधिक युवाओं,महिलाओं और पिछड़ा वर्ग के लोगों को संगठन से जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि मजबूत संगठन के माध्यम से कांग्रेस की विचारधारा और जनहित के मुद्दों को प्रत्येक नागरिक तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा।रायगढ़ से प्रदेश स्तरीय इस महत्वपूर्ण बैठक में कन्हैया लाल पटेल की सक्रिय भागीदारी को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आगामी दिनों में जिले में संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान को लेकर व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए जाने की संभावना है।
रायगढ़ में ओबीसी कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे कन्हैया लाल पटेल,प्रदेश स्तरीय बैठक में लिया संगठन विस्तार का संकल्प,रायपुर में ओबीसी कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्षों की पहली बैठक सम्पन्न।प्रदेश अध्यक्ष केशव चंद्राकर ने संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का दिया आह्वान
RELATED ARTICLES


Users Today : 3
Total Users : 4273
Views Today : 4
Views Yesterday : 115
Views Last 7 days : 329
Views Last 30 days : 1854
Views This Month : 1224
Views This Year : 5575
Total views : 5576