रायगढ़ नगर निगमऑडिटोरियम,रायगढ़ में आयोजित पुलिस जन संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत संस्कारों से युक्त रायगढ़,नशा एवं सट्टा मुक्त रायगढ़”अभियान के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग द्वारा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय,भारत सरकार की नशा मुक्ति संबंधी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया तथा उपस्थित नागरिकों को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के माध्यम से सामूहिक नशा मुक्ति शपथ का आयोजन किया गया।शपथ का वाचन शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की माता श्रीमती आशा त्रिपाठी द्वारा कराया गया। पूर्व में रायगढ़ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह,कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी,महापौर श्री जीवर्धन चौहान और उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों,गणमान्य नागरिकों ने नशा एवं सट्टा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह,कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी,रायगढ़ महापौर श्री जीवर्धन चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधि,प्रशासनिक अधिकारी, पुलिसविभागकेअधिकारी-कर्मचारी,समाजकल्याणविभागकेअधिकारी-कर्मचारी,उन्नायक सेवा समिति द्वारा संचालित एन.जी.ओ.के कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि नशा एवं सट्टा समाज और युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती हैं। इन सामाजिक बुराइयों के उन्मूलन के लिए प्रशासन, समाज और प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। सभी ने रायगढ़ को नशा एवं सट्टा मुक्त बनाने के लिए जनभागीदारी बढ़ाने तथा निरंतर जनजागरूकता अभियान चलाने का आह्वान किया।समाज कल्याण विभाग ने नागरिकों से नशामुक्ति शपथ के माध्यम से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार,मित्रों और समाज को भी नशामुक्त एवं स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करें,जिससे एक सुरक्षित,स्वस्थ एवं संस्कारित रायगढ़ का निर्माण हो सके।
पुलिस जन संवाद कार्यक्रम में नशा मुक्त एवं सट्टा मुक्त रायगढ़ का लिया गया संकल्प
RELATED ARTICLES


Users Today : 0
Total Users : 4270
Views Today :
Views Yesterday : 115
Views Last 7 days : 325
Views Last 30 days : 1850
Views This Month : 1220
Views This Year : 5571
Total views : 5572