HomeRaigarh Newsनशा मुक्त भारत अभियान के तहत अधिकारियों ने दिलाई नशा न करने...

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत अधिकारियों ने दिलाई नशा न करने की शपथ,गीत-संगीत के माध्यम से दिया नशामुक्ति का संदेश,जनभागीदारी से सफल हुआ जागरूकता अभियान

spot_img

रायगढ़ सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत रायगढ़ शहर के बापू नगर में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों, विशेषकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा नशामुक्त,स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण के लिए जनसहभागिता को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत गीत-संगीत की मनमोहक एवं संदेशपरक प्रस्तुतियों से हुई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से नशे से होने वाली शारीरिक,मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक हानियों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया,जिसने उपस्थित लोगों को गहराई से प्रभावित किया।कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री शिवशंकर पांडे, महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी श्री एल.आर.कच्छप,जिला आयुष अधिकारी डॉ.एस. गौराहा,रायगढ़ कोतवाली थाना प्रभारी श्री पटेल, नगर निगम रायगढ़ के आयुक्त के प्रतिनिधि श्री अनिल बाजपेई, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के प्रतिनिधि डॉ. विवेक उपाध्याय तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि नशा व्यक्ति,परिवार और समाज के समग्र विकास में सबसे बड़ी बाधाओं में से एक है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल,कौशल विकास एवं सकारात्मक गतिविधियों को अपनाने का आह्वान किया। साथ ही समाज के प्रत्येक वर्ग से इस अभियान को जनआंदोलन बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री शिवशंकर पांडे ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण केवल सरकारी प्रयासों से नहीं,बल्कि प्रत्येक नागरिक की जागरूकता और सहभागिता से ही संभव है। उन्होंने सभी से स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का आग्रह किया।कार्यक्रम के समापन पर श्री शिवशंकर पांडे ने उपस्थित नागरिकों को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत किसी भी प्रकार का नशा नहीं करने, दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने तथा स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने की शपथ दिलाई।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, महिलाओं एवं युवाओं ने सहभागिता करते हुए नशामुक्त भारत के संकल्प को सशक्त बनाने का संदेश दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

0 0 4 9 9 0
Users Today : 7
Total Users : 4990
Views Today : 7
Views Yesterday : 109
Views Last 7 days : 629
Views Last 30 days : 1825
Views This Month : 480
Views This Year : 6552
Total views : 6553

Most Popular

Recent Comments