रायगढ़ जिले की आदिवासी एवं वंचित वर्ग की बालिकाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक नई पहल की शुरुआत की गई है। जिला प्रशासन रायगढ़ और अदाणी पावर लिमिटेड, रायगढ़ के संयुक्त प्रयासों से नव गुरुकुल, KIT कॉलेज, गढ़उमरिया में 150 बालिकाओं के लिए उन्नत आईटी एवं सॉफ्टवेयर कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जाएगा।इस परियोजना के प्रभावी संचालन के लिए जिला प्रशासन रायगढ़ और अदाणी पावर लिमिटेड के बीच एक द्विपक्षीय समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस समझौते के अंतर्गत अदाणी पावर अपने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) कार्यक्रम के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं के आवास,भोजन एवं प्रशिक्षण से जुड़े खर्चों में सहयोग प्रदान करेगी। पहले वर्ष के लिए ₹35 लाख की राशि उपलब्ध कराई गई है।यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विशेष रूप से आदिवासी एवं ग्रामीण पृष्ठभूमि की छात्राओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिससे उन्हें आधुनिक तकनीकी ज्ञान और रोजगारोन्मुखी कौशल प्राप्त हो सकें। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को डिजिटल रूप से सक्षम बनाना और उन्हें सम्मानजनक रोजगार के अवसरों के लिए तैयार करना है।जिला प्रशासन के अनुरोध पर अदाणी पावर लिमिटेड ने इस पहल को दीर्घकालिक रूप से सहयोग देने का निर्णय लिया है। कंपनी अगले पांच वर्षों तक प्रतिवर्ष ₹35 लाख की सहायता प्रदान करेगी। इस प्रकार कुल ₹1.75 करोड़ का CSR निवेश इस परियोजना के लिए निर्धारित किया गया है।कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताएं:150 बालिकाओं को उन्नत आईटी एवं सॉफ्टवेयर प्रशिक्षणआवासीय सुविधा के साथ समग्र प्रशिक्षण व्यवस्था
रोजगारोन्मुखी कौशल विकास पर विशेष फोकसआदिवासी एवं ग्रामीण बालिकाओं को प्राथमिकतायह पहल जिले में महिला शिक्षा,डिजिटल सशक्तिकरण और समावेशी सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देगी। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद छात्राएं विभिन्न तकनीकी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्राप्त करने के लिए बेहतर रूप से तैयार होंगी।अदाणी पावर लिमिटेड, रायगढ़ के प्रतिनिधि ने कहा-हम अपने CSR कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह कार्यक्रम बालिकाओं के भविष्य को मजबूत बनाने में मदद करेगा और उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का अवसर देगा।”यह परियोजना न केवल बालिकाओं को तकनीकी दक्षता प्रदान करेगी,बल्कि उन्हें एक बेहतर और सुरक्षित भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित करेगीछत्तीसगढ़ में अदाणी फाउंडेशन द्वारा शिक्षा,स्वास्थ्य,सतत आजीविका और सामुदायिक विकास के क्षेत्रों में व्यापक कार्य किए जा रहे हैं। राज्य के विभिन्न जिलों में फाउंडेशन द्वारा स्कूली शिक्षा में सुधार,छात्र-छात्राओं के लिए कौशल विकास कार्यक्रम, युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण, महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता बढ़ाने के प्रयास और ग्रामीण समुदायों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।इसके साथ ही,आदिवासी एवं दूरस्थ क्षेत्रों में विशेष पहल के माध्यम से आजीविका संवर्धन,जल प्रबंधन,कृषि समर्थन और डिजिटल सशक्तिकरण पर भी कार्य किया जा रहा है। इन पहलों का उद्देश्य समुदाय को सशक्त बनाना,जीवन स्तर में सुधार लाना और राज्य के समावेशी सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान देना है।
अदाणी पावर के CSR सहयोग से 150 आदिवासी बालिकाओं को मिलेगा उन्नत आईटी एवं सॉफ्टवेयर प्रशिक्षण5 वर्षों में ₹1.75 करोड़ का समर्थन, पहले वर्ष ₹35 लाख का प्रावधान
RELATED ARTICLES


Users Today : 0
Total Users : 4983
Views Today :
Views Yesterday : 109
Views Last 7 days : 622
Views Last 30 days : 1818
Views This Month : 473
Views This Year : 6545
Total views : 6546