जशपुर जिले के ग्राम जोकबहला (ग्राम पंचायत नारायणपुर) निवासी 85 वर्षीय जॉन क्रूज़ मिंज के लिए आधार कार्ड बनवाना वर्षों से एक बड़ी चुनौती बना हुआ था। कई बार आधार नामांकन केंद्र जाने के बावजूद उनके फिंगरप्रिंट मैच नहीं होने और अन्य तकनीकी कारणों से उनका आवेदन बार-बार निरस्त हो जाता था। इसके कारण उन्हें अनेक सरकारी सेवाओं और आवश्यक दस्तावेजों से जुड़ी प्रक्रियाओं में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज कराई शिकायत19 जून को उन्होंने छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत प्राप्त होते ही संबंधित विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई शुरू की।अधिकारियों ने आवश्यक समन्वय कर तकनीकी बाधाओं को दूर करने की दिशा में त्वरित प्रयास किए।
तीन दिन में बना आधार कार्ड विभाग की तत्परता का परिणाम यह रहा कि 22 जून को जॉन क्रूज़ मिंज का आधार कार्ड सफलतापूर्वक बन गया।आधार कार्ड मिलने के बाद उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, जिला प्रशासन तथा संबंधित अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।जॉन क्रूज़ मिंज ने बतायाउन्होंने बताया कि आधार कार्ड नहीं होने के कारण उन्हें बैंकिंग सेवाओं,पेंशन,राशन, आयुष्मान भारत सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब आधार कार्ड बनने के बाद वे इन सभी सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मिला त्वरित समाधानमुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का यह एक सकारात्मक उदाहरण है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से दर्ज शिकायत पर समयबद्ध कार्रवाई करते हुए वर्षों पुरानी समस्या का समाधान किया गया। यह सफलता दर्शाती है कि शासन की संवेदनशील कार्यप्रणाली और प्रशासन की सक्रियता से आम नागरिकों की समस्याओं का प्रभावी एवं शीघ्र निराकरण संभव है।
सफलता की कहानीमुख्यमंत्री हेल्प लाइन से मिला समाधानजान क्रूज़ मिंज का आधार कार्ड बनने पर मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
RELATED ARTICLES


Users Today : 0
Total Users : 4270
Views Today :
Views Yesterday : 115
Views Last 7 days : 325
Views Last 30 days : 1850
Views This Month : 1220
Views This Year : 5571
Total views : 5572