Homeरायगढ़ न्यूजमंडल भाजपा कोषाध्यक्ष अनुराग मित्तल पहुंचे धरमपुर श्री कृष्ण प्रणामी साधनालय लिया...

मंडल भाजपा कोषाध्यक्ष अनुराग मित्तल पहुंचे धरमपुर श्री कृष्ण प्रणामी साधनालय लिया गुरूजी का आशीर्वाद

रायगढ़ संतो का सानिध्य सदैव सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है! रायगढ़ चक्रधर नगर जुटमिल मंडल भाजपा कोषाध्यक्ष अनुराग मित्तल ने धरमपुर मे स्थित श्री कृष्ण प्रणामी साधनालय मे जाकर आदरणीय गुरूजी श्री १०८ प्राचार्य महेन्द्र महाराज जी का अभिनंदन किया! आश्रम मे गुरूजी श्री १०८ प्राचार्य महेन्द्र महाराज जी, धर्म प्रचारक राजरसीक महाराज जी, धर्म प्रचारिका उर्वशी सखी जी,मंडल भाजपा कोषाध्यक्ष अनुराग मित्तल एवं सहयोगी सुकांति गुप्ता के बीच विभिन्न राजनितिक विषयो पर चर्चा हुई साथ ही वर्तमान मे समाज मे हो रहे परिवर्तन पर एवं आज़ की युवा पीढ़ी पर चिंतन किया गया! श्री कृष्ण प्रणामी साधनालय के गुरूजी श्री १०८ प्राचार्य महेन्द्र महाराज जी द्वारा अनुराग मित्तल को रायगढ़ चक्रधर नगर जुटमिल मंडल भाजपा कोषाध्यक्ष बनने पर बधाई देते हुए हर कार्यों मे सफल होने एवं उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा हर एक व्यक्ति को देश, समाज की सेवा निस्वार्थ भाव से करते रहना चाहिए!अनुराग मित्तल का मानना है गुरू बिना जीवन व्यर्थ है जिसने एक सच्चा गुरु पा लिया उसने मानो सारा संसार पा लिया, माता पिता बच्चे दोस्त तो सभी के होते है लेकिन गुरु का भाग्य सबको नहीं मिलता!

spot_img

Must Read

spot_img