सरकार जाने के बाद कांग्रेस की अब तक की सबसे बड़ा आंदोलन सीएम के गृह ब्लाक में.
जशपुर आज पूरे प्रदेश में कांग्रेस की नाकेबंदी एवं चक्का जाम दोपहर 12 बजे से 2 बजे के बीच मे हुवा। केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा ईडी के द्वेषपूर्ण कार्यवाही को लेकर प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर पूरे छत्तीसगढ़ में हर जिले में जिला स्तरीय चक्का जाम का कार्यक्रम हुवा कांग्रेस का कहना है कि ईडी सिर्फ कांग्रेसियों को टारगेट कर अडानी के खिलाफ आवाज उठाने वालों के ऊपर कार्यवाही कर रही है मतलब साफ है कि जो भी अडानी के बारे में भला बुरा कहेगा ईडी उसके घर आएगी और ये सिर्फ इसलिए किया जा रहा है क्योंकि भाजपा की विष्णुदेव सरकार केंद्र और अडानी की कठपुतली रिमोट कंट्रोल बन के काम कर रही है और राजनीतिक फायदे के लिए कांग्रेसियों को टारगेट कर रही है इसी को देखते हुए आज पूरे प्रदेश में चक्का जाम कार्यक्रम किया जा रहा है और इसकी जिम्मेदारी सिर्फ और सिर्फ भाजपा सरकार है। वहीं जशपुर जिले में भी चक्का जाम सफल रहा यहां कांसाबेल में जिला स्तरीय कार्यक्रम रखा गया था जहां जशपुर जिले के कोने कोने से कांग्रेसी पहुंचकर विष्णु सरकार पर जमकर बरसे। यह कार्यक्रम इसलिए भी खास हो गया क्योंकि जब से सरकार कांग्रेस की गई अब तक का सबसे बड़ा विपक्ष का प्रदर्शन आज चक्का जाम के तौर पर रहा और वो भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह ब्लाक मुख्यालय में नेशनल हाईवे43 में कांग्रेसी चक्का जाम किये। मुख्य बात यह रही कि कांसाबेल मुख्य चौक nh43 जाम रखा जहां चारो रोड़ 2 घण्टा तक जाम रहा 2 बजे बाद कांग्रेसी चक्का जाम खोले तब जाकर सड़क में आवागमन सुचारू रूप से ठीक हुवा।इस अवसर पर जिला प्रभारी भानुप्रताप सिंह,जिला अध्यक्ष मनोज सागर यादव,पूर्व विधायक विनय भगत,पूर्व विधायक यूडी मिंज,प्रदेश महासचिव आरती सिंह,नगरपंचायत अध्यक्ष कुनकुरी विनयशील,जिला कोशाध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल,महेश त्रिपाठी,पूर्व जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस रवि शर्मा,प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस रतना पैंकरा,हंसराज अग्रवाल,कुलविंदर भाटिया,परमेश्वर यादव,सुमित शर्मा,मार्शल एक्का,परमेश्वर भगत,सहस्त्रांशु पाठक, मनमोहन भगत,हरगोविंद अग्रवाल,अरविंद साय, बुधराम वनवासी,पूनमचंद पैंकरा,एस इलियास,जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस अजित साय,वरिष्ठ कांग्रेसी कुलवंत सिंह भाटिया,नासिर अली,अंजना मिंज,अनिल किस्पोट्टा,जगन्नाथ गुप्ता,एवं करीब 500 की संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।



