Homeरायगढ़ न्यूजरामचंद्र शर्मा ने जन्मदिवस स्कूल के बच्चो के साथ मनाया व पौधरोपण...

रामचंद्र शर्मा ने जन्मदिवस स्कूल के बच्चो के साथ मनाया व पौधरोपण का हुआ आयोजन

रायगढ़ जिले के बहुआयामी प्रतिभा के धनी रामचन्द्र शर्मा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। संस्कार पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने गीत गाकर, केक काटकर जन्मदिन की खुशियां मनाई। संस्कार क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ियों ने गेंद और बल्ले से नमन किया। विप्र फाउंडेशन के अध्यक्ष विजय शर्मा मार्बल के नेतृत्व में वृद्धा आश्रम जाकर फल वितरण कर रामचन्द्र शर्मा का जन्मदिन मनाया। वहीं गौसेवा संस्था से जुड़े अनुराग मित्तल एवं उनके साथियों ने भी केक काटा।पत्रकार साथियों के साथ वरिष्ठ पत्रकार हरेराम तिवारी सहित सभी ने शुभकामनाएं दी। इन सभी कार्यक्रमों से अभिभूत होकर रामचन्द्र शर्मा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया। संस्कार की प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा ने बताया कि प्री प्रायमरी के बच्चों के साथ रामचन्द्र शर्मा ने पौधरोपण किया। इन्हीं नन्हें मुन्नों के साथ प्यारा सा डांस किया गया।

spot_img

Must Read

spot_img