Homeरायगढ़ न्यूजसुशासन तिहार खरसिया में कार्तिकराम गबेल को मिला ट्रायसाइकिल

सुशासन तिहार खरसिया में कार्तिकराम गबेल को मिला ट्रायसाइकिल

रायगढ़ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत दिनांक 08/05/2026को शिविर स्थल सरवानी में दिव्यांग हितग्राही कार्तिकराम गबेल को समाज कल्याण विभाग द्वारा उनके आवेदन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए ट्रायसाइकिल प्रदान की गई।इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व प्रवीण तिवारी, तहसीलदार खरसिया,जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी पवन पटेल, प्रभारी उपसंचालक समाज कल्याण रायगढ़ सुशील सिंह,कार्यपालिक उग्रसेन पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रवीन्द्र गबेल जनपद अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हितग्राही को ट्रायसाइकिल वितरित की गई।दिव्यांग हितग्राही कार्तिकराम गबेल ने इस सहयोग के लिए जिला प्रशासन, छत्तीसगढ़ शासन एवं समाज कल्याण विभाग रायगढ़ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया ।

spot_img

Must Read

spot_img