*मुस्लिम समाज की 33 प्रतिभाशाली बच्चों को मिला सम्मान, रायगढ़ में पहली बार सजा ‘सितारे-ए-मुस्तक़बिल’ का मंच*शिक्षा, खेलकूद एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मिला सम्मान*अतिथियों ने मेधावी विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह

  रायगढ़ गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन रायगढ़ द्वारा स्थानीय पॉलिटेक्निक कॉलेज ऑडिटोरियम में ‘सितारे-ए-मुस्तक़बिल (प्रतिभा सम्मान समारोह-2026)’ एवं करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पहली बार आयोजित समारोह में शिक्षा, खेलकूद और सामाजिक गतिविधियों सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मुस्लिम समाज के 33 प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। समारोह में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही खेलकूद, निबंध प्रतियोगिता और राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया गया। बेसबॉल के नन्हे खिलाड़ियों की उपलब्धियों को भी सराहा गया। सम्मानित प्रतिभाओं में छत्तीसगढ़ हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा मे राज्य मे प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अहसन अली, राष्ट्रपति पदक प्राप्त अलीशा अंसारी और प्रतिष्ठित हिन्दू कालेज दिल्ली मे दाखिला प्राप्त अमान खान,नीट परीक्षा मे सफल होने वाले अरमान सुलेमान व शिफा सिद्दीकी जैसे होनहार शामिल रहे।इसके अलावा दसवी कक्षा के मोहम्मद फैज़ान गौसिया आलम, कायनात फातिमा, माहनूर आलम, अशफिया खान, मोहम्मद कसाब गौरी, अरिशा फातिमा,आतिफा बानो, आफरीन खातून, शिफा फातिमा, नरगिस खातून, अरमान शेख, अफशा अंसारी, यास्मीन निशा, मोहम्मद अनस सिद्दीकी, इमरान अंसारी बारहवी कक्षा के मुस्कान शेखानी, अब्दुल अरहान, इमरान खान, मुस्कान बानो, सारा तबस्सुम, आहिना कुरैशी इसके अलावा आनिया शेख ने पी.इ.टी परीक्षा पास करने के लिए , खेलकूद के क्षेत्र अमान खान, मिस्बाह जफर, मोहम्मद तबरेज़ आलम खान, शेख हमादुल्लाह, सादिक खान, अमीना साबरी को तथा निबंध प्रतियोगिता मे प्रधानमंत्री द्वारा सम्मानित मोहिब बख्श का सम्मान किया गया.कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ श्यामानन्द साहू जी , दैनिक बयार के संपादक सुभाष त्रिपाठी जी,ओ.पी. जिंदल स्कूल रायगढ़ के प्राचार्य आर.के. त्रिवेदी जी , ‘आकाश’ इंस्टीट्यूट रायगढ़ के मोहम्मद जाकिर खान जी ,लोकेश उपाध्याय जी ओ.पी. जिंदल स्कूल के वसीम अहमद जी , जिला नोडल अधिकारी (छात्र वृत्ति ) शिक्षा विभाग रायगढ़ नरेंद्र पटेल जी ,राज्य हज कमेटी के. सदस्य जनाब गुलाम रहमान खान जी,गुजराती समाज के अध्यक्ष श्री मुकेश जैन जी , मदरसा अहमदिया साबिरिया के अध्यक्ष हाजी शेख मुबस्सीर हुसैन जी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ(भा. ज. पा.)अध्यक्ष जनाब असलम खान जी , साहू समाज (कर्मचारी प्रकोष्ठ) के अध्यक्ष नेतराम साहू जी,आर्टिस्ट मनोज श्रीवास्तव जी की उल्लेखनीय उपस्थिती रही । अतिथियों ने प्रतिभाशाली बच्चों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी मेहनत और लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया।   *करियर काउंसलिंग से बच्चों को मिली दिशा*   प्रतिभा सम्मान समारोह के साथ आयोजित करियर काउंसलिंग कार्यक्रम में विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई, करियर चयन और अपने लक्ष्य निर्धारित करने के लिए मार्गदर्शन देने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुरूप भविष्य की तैयारी करने के लिए प्रेरित किया गया। आयोजकों ने कहा कि प्रतिभाओं को उचित मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिलने से वे अपने क्षेत्र में बेहतर उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।   *शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना मुख्य उद्देश्य*   गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन के अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह ने कहा कि रायगढ़ में पहली बार ‘सितारे-ए-मुस्तक़बिल’ प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और बच्चों एवं युवाओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित करने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और वे भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर रायगढ़ तथा समाज का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित होते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों एवं समाज के लोगों की सहभागिता रही । कार्यक्रम को सफल बनाने मे आवेस मोहम्मद, अख्तर रिज़वी, अय्यूब हुसैन, इमरान आलम खान, कलीम बख्स, मोहम्मद रिज़वान खान, शेख मोहम्मद शमशीर, डॉ. कलीम अत्तारी, अरशद वारसी, अमीरुल्लाह खान, हिदायत खान, मोहम्मद अशरफ अत्तारी, मतीन कुरैशी, हाजी शेख हिदायतुल्लाह, मोहम्मद तौकीर साबरी, मक़बूल अली आदि की बड़ी भूमिका रही. आयोजको द्वारा सभी प्रतिभाशाली बच्चों, अभिभावकों और कार्यक्रम सफल करने में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सहयोग करने वालों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम समापन किया ।
  • "

    Our Visitor

    0 0 8 7 3 7
    Users Today : 19
    Total Users : 8737
    Views Today : 21
    Views Yesterday : 88
    Views This Month : 1487
    Views This Year : 8839
    Total views : 8859
    "

    Top Search

    Popular Post

    IMG-20261124-WA0691
    IMG-20261124-WA0633
    IMG-20261124-WA0664
    IMG-20261124-WA0582

    Most Read