*कोल इंडिया में बेस्ट लार्जेस्ट प्रोडक्शन हेतु एस ई सी एल बिलासपुर ने किया सुनील लेंध्रा का सम्मान**कड़े मापदंड,कठिन चुनौतियां,तेज बारिश,डीजल की कमी के बावजूद सुनील अग्रवाल ने हासिल किया 126% लक्ष्य

  रायगढ़ कोल उत्खनन क्षेत्र के कड़े मापदंड,डीजल की किल्लत,तेज बारिश जैसी चुनौतियों के बावजूद रायगढ़ के सुनील अग्रवाल लेंध्रा ने कोल इंडिया का बेस्ट लार्जेस्ट प्रोडक्शन का एवार्ड हासिल किया है। यह सम्मान एस ई सी एल बिलासपुर में सीएमडी हरीश दुहान सहित विभागीय अधिकारियों की गरिमामई मौजूदगी में दिया गया। विदित हो कि एस ई सी एल रायगढ़ के छाल क्षेत्र में सुनील अग्रवाल की कंपनी उत्खनन का कार्य करती है। सर्वाधिक उत्पादन करने,निर्धारित मापदंडों का पालन सुनिश्चित करने सहित 126% लक्ष्य हासिल करने पर सुनील पूरे कोल इंडिया में सर्वाधिक उत्पादन करने वाले कांट्रेक्टर बने। एसईसीएल बिलासपुर द्वारा आयोजित गरिमामय समारोह में इस उपलब्धि के लिए सुनील अग्रवाल को बेस्ट कॉन्ट्रैक्टर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। बिलासपुर सीएमडी हरीश दुहान की गरिमामयी मौजूदगी में सुनील अग्रवाल, उनके बेटे वैभव अग्रवाल और सरस गोयल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान कोल इंडिया में लार्जेस्ट प्रोडक्शन करने पर प्रदान किया गया। विगत दिनों केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री माननीय जी. किशन रेड्डी का छत्तीसगढ़ प्रवास हुआ था। इस दौरान उन्होंने कोल उत्खनन और कोल डिस्पैच को लेकर सीएमडी हरीश दुहान की कार्यशैली की सराहना की थी। इस सराहना के बाद यह सम्मान क्षेत्र के लिए विशेष हो गया । यह सम्मान ऐसे समय में मिला है जब देश में कोयला उत्पादन को ऊर्जा सुरक्षा की रीढ़ माना जा रहा है। ऊर्जा की कमी को देखते हुए पीएमओ द्वारा कोल उत्खनन पर विशेष नजर रखी जा रही है। देश भर से कोल उत्पादन से जुड़े आंकड़े प्रतिदिन पीएमओ भेजे जा रहे है। कोल उत्खनन का काम चुनौतियों से भरा होता है । लेकिन सीएमडी बिलासपुर के नेतृत्व एवं जीएम रायगढ़ के कुशल मार्गदर्शन में सुनील अग्रवाल के कुशल प्रबंधन ने इन सभी बाधाओं को पार किया। क्षमता से अधिक कार्य करते हुए उन्होंने जो लक्ष्य हासिल किया,वह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं है,बल्कि टीम वर्क,अनुशासन और हिम्मत की मिसाल है। उत्खनन के लिए बेहद कड़े मापदंड निर्धारित है इसलिए यह उपलब्धि महत्वपूर्ण है। सुनील अग्रवाल की टीम ने इन सभी कड़े मापदंडों का पालन करते हुए उत्पादन का लक्ष्य हासिल किया, यही वजह है कि यह सम्मान सिर्फ उत्पादन का नहीं, बल्कि अनुशासित और सुरक्षित खनन का भी सम्मान है। इस अवसर पर सुनील अग्रवाल ने सीएमडी हरीश दुहान का विशेष आभार जताते हुए कहा कि उनके कुशल मार्गदर्शन में ही लक्ष्य हासिल हो सका। इस उपलब्धि के लिए सभी लोगों के टीम वर्क को भी श्रेय दिया। एसईसीएल रायगढ़ जीएम मनोज कुमार,सब एरिया मैनेजर छाल सुरेंद्र नाथ,कॉलरी मैनेजर सोमरा जी,सहित समस्त सहयोगियों का भी सुनील ने विशेष आभार जताते हुए कहा एसईसीएल के सहयोगात्मक भावना सराहनीय है। बड़ा लक्ष्य सभी के सहयोग से ही पूरा हो सकता है। विदित हो कि रायगढ़ की सामाजिक गतिविधियों में अग्रणीय भूमिका निभाने वाले सुनील अग्रवाल को पहले भी बेस्ट कॉन्ट्रैक्टर के अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है । प्रतिस्पर्धा के इस दौर में सुनील अग्रवाल नई पीढ़ी के ठेकेदारों के लिए प्रेरणा भी हैं।यह सम्मान बताता है समय के पहले भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है । छत्तीसगढ़ में सुनील लैंध्रा निर्धारित समय में तेज गति के साथ-साथ गुणवत्तापूर्वक कार्य के लिए पहचाने जाते हैं। उनकी यह सफलता युवा ठेकेदारों को यह संदेश देती है कि चुनौतियों का डटकर सामना करना ही सफलता की कुंजी है। सुनील अग्रवाल ने यह साबित किया है कि मजबूत इरादे के साथ मजबूत टीम को सही मार्गदर्शन मिले तो कठिन परिस्थितियां भी लक्ष्य को रोक नहीं सकतीं।*सीएमडी हरीश दुहान के कुशल नेतृत्व का परिणाम — बिलासपुर को मिला लार्जेस्ट प्रोडक्शन का सम्मान* वर्ष 2025 में कार्यभार संभालने के बाद एसईसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरीश दुहान के कुशल मार्गदर्शन एवं बेहतर प्रबंधन की वजह से कोयला उत्पादन में बेतहाशा वृद्धि हुई है। उत्पादन से लेकर डिस्पैच तक हर स्तर पर अनुशासन,पारदर्शिता और टीम वर्क को प्राथमिकता दी गई। इसी का परिणाम है कि कोल इंडिया में प्रोडक्शन का पुरस्कार बिलासपुर क्षेत्र को मिला। यह सम्मान सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि कुशल नेतृत्व और सामूहिक मेहनत का प्रमाण है।
  • "

    Our Visitor

    0 0 8 7 4 8
    Users Today : 30
    Total Users : 8748
    Views Today : 34
    Views Yesterday : 88
    Views This Month : 1500
    Views This Year : 8852
    Total views : 8872
    "

    Top Search

    Popular Post

    IMG-20261125-WA0443
    IMG_20261125_180118
    IMG-20261124-WA0691
    IMG-20261124-WA0633

    Most Read