नवाचार की शिक्षिका,संवेदना की साहित्यकार:हरिभूमि जिला संवाद में सम्मानित हुईं डॉ.मनीषा त्रिपाठी*सिंदूर पार्क के मंच पर राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त प्रधान पाठक का हुआ-डॉ मनीष त्रिपाठी का हुवा अभिनंदन-शिक्षा,नवाचार और साहित्य सेवा के लिए वित्त मंत्री ओपी चौधरी समेत अतिथियों ने की सराहना

  रायगढ़ के सिंदूर पार्क में आयोजित हरिभूमि एवं आईएनएच जिला संवाद 2026 में सम्मानित किया गया। राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित डॉ.त्रिपाठी शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला, चांदमारी,रायगढ़ में प्रधान पाठक हैं। उन्हें शिक्षा,नवाचार,उत्कृष्ट शैक्षणिक गतिविधियों,साहित्यिक सेवा और लेखन कार्य के लिए यह सम्मान दिया गया।*मंच पर वित्त मंत्री से लेकर सांसद तक,इन अतिथियों के हाथों हुआ अभिनंदन*सम्मान समारोह में वित्त, पर्यावरण एवं आवास मंत्री ओपी चौधरी,राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह,खरसिया विधायक उमेश पटेल, भाजपा नेता महेश साहू, कमल गर्ग और हरिभूमि-आईएनएच के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी ने उन्हें सम्मानित किया। मंचासीन अतिथियों ने उनके उत्कृष्ट कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।कक्षा से कविता तक,एक शिक्षिका के दो मोर्चों पर बेमिसाल काम*डॉ.मनीषा त्रिपाठी की पहचान सिर्फ एक शिक्षिका तक सीमित नहीं है। एक ओर वे नवाचार और बेहतर शैक्षणिक गतिविधियों के जरिए प्राथमिक शिक्षा को नई दिशा दे रही हैं, तो दूसरी ओर साहित्य और लेखन में उनका योगदान उन्हें बहुआयामी व्यक्तित्व की मिसाल बनाता है। आयोजकों ने उन्हें रायगढ़ का गौरव बताया।*राज्यपाल पुरस्कार से शिक्षा दूत"तक,सम्मानों की लंबी फेहरिस्त*शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में डॉ. त्रिपाठी की उपलब्धियों की सूची काफी लंबी है:राज्यपाल पुरस्कार•मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण शिक्षा दूत"सम्मान नारी शक्ति सम्मान और एक्सीलेंट टीचर अवार्ड नारी विभूति सम्मान और महिला शिखर सम्मान साहित्य मनीषी सम्मान,साहित्य अलंकरण और काव्य शिखर सम्मानइसके अलावा जिला प्रशासन,पुलिस प्रशासन और कई सामाजिक व साहित्यिक संगठन भी उन्हें सम्मानित कर चुके हैं।जिला संवाद में जुटा रायगढ़ का प्रबुद्ध वर्ग,जनप्रतिनिधि से लेकर चिकित्सक तक रहे मौजूद*हरिभूमि के प्रधान संपादक डॉ.हिमांशु द्विवेदी द्वारा लिए गए साक्षात्कार सह संवाद कार्यक्रममेंजनप्रतिनिधियों,अधिकारियों और प्रबुद्धजनों की बड़ी मौजूदगी रही। इनमें धरमजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया,रायगढ़ महापौर जीवर्धन चौहान,भाजपा जिलाध्यक्ष अरुणधर दीवान,पूर्व विधायक विजय अग्रवाल,लैलूंगा विधायक एवं पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया,पूर्व विधायक हृदयराम राठिया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शाखा यादव और ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष नगेंद्र नेगी शामिल थे। प्रशासन की ओर से एसएसपी शशि मोहन सिंह और जिला पंचायत सीईओ अभिजीत पठारे उपस्थित रहे। साथ ही आर.के.त्रिवेदी (डीन,ओ.पी. जिंदल ग्रुप ऑफ स्कूल्स), प्रकाश मिश्रा (एमडी, श्री बालाजी मेट्रो सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल), सुनील रामदास (संचालक, द्रौपदी फाउंडेशन), उद्योगपति संजय अग्रवाल और चिकित्सक डॉ.रूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे।शिक्षा और साहित्य जगत के लिए गौरव का क्षण*अतिथियों ने डॉ.मनीषा त्रिपाठी के अनुकरणीय योगदान को सराहा और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रायगढ़ के शिक्षा और साहित्य जगत के लिए यह सम्मान प्रेरणा और गर्व का अवसर माना जा रहा है।
  • "

    Our Visitor

    0 0 8 7 1 4
    Users Today : 72
    Total Users : 8714
    Views Today : 84
    Views Yesterday : 40
    Views This Month : 1462
    Views This Year : 8814
    Total views : 8834
    "

    Top Search

    Popular Post

    IMG-20261124-WA0664
    IMG-20261124-WA0582
    IMG-20261124-WA0497(1)
    IMG-20261124-WA0409

    Most Read