HomeRaigarh Newsकोलता समाज नुआखाई भेंटघाट एवं प्रतिभा सम्मान समारोह शहीद विप्लव त्रिपाठी मिनी...

कोलता समाज नुआखाई भेंटघाट एवं प्रतिभा सम्मान समारोह शहीद विप्लव त्रिपाठी मिनी स्टेडियम में होगा आयोजन,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे शामिल,युद्ध स्तर पर चल रहा तैयारी

spot_img

रायगढ़ कोलता समाज संभाग रायगढ़ का नुआखाई भेंटघाट एवं प्रतिभा सम्मान समारोह रायगढ़ के शहीद विप्लव त्रिपाठी मिनी स्टेडियम में होगा इसके लिए समाज के ग्रामीण स्तर से लेकर शाखा सभा, आंचलिक सभा तथा संभाग स्तरीय सभा पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हो गई है। कोलता समाज इस कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साहित है तथा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके लिए संभाग के आठ अंचलों के नाम पर आठ स्वागत द्वार बनाए जा रहे हैं जहां का द्वार इन क्षेत्रों के मुख्य कृषि फसल साग सब्जियों से सजाया जा रहा है। रायगढ़ पूर्वांचल में परवल की खेती बहुतायत होती है इस लिए यहां परवल से सजाया जाएगा द्वार , धर्मजयगढ़ मक्का के लिए जाना जाता है, इस लिए मक्का से गेट सजाया जाएगा। सरिया अंचल धान से , तमनार अंचल बरबट्टी, घरघोड़ा अंचल लौकी , लैलूंगा अंचल टमाटर , कोठीखोल अंचल मूंगफली तथा पुसौर अंचल हरी सब्जी से द्वार सजाए जा रहे हैं। कोलता समाज मुख्यतया कृषक समाज है इस लिए अपने संस्कृति और सभ्यता को प्रदर्शित करने के लिए इन द्वारों का निर्माण किया जा रहा है। 90% से अधिक अंक अर्जित करने वाले 10 वीं और 12 वीं के एक सौ से ज्यादा छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। वही विभिन्न सामाजिक क्षेत्र तथा नीट और पी एस सी परीक्षाओं में सफल व्यक्तित्व का सम्मान भी किया जाएगा। जिसकी सूची जारी कर दी गई है। श्री रत्थूलाल गुप्ता संभागीय अध्यक्ष कोलता समाज रायगढ़ ने बताया कि लगभग आठ हजार लोगों की उपस्थिति इस कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

0 0 5 4 3 2
Users Today : 104
Total Users : 5432
Views Today : 147
Views Yesterday : 102
Views Last 7 days : 588
Views Last 30 days : 1956
Views This Month : 1061
Views This Year : 7133
Total views : 7134

Most Popular

Recent Comments