रायगढ़ कांग्रेस जिला अध्यक्ष शाखा यादव के बयान को हास्यास्पद बता पटलवार करते हुए भाजपा महामंत्री विकास केडिया ने कहा कांग्रेस की पूरी राजनीति परिवार वाद एवं फोटो शेषन कागजी आंकड़ों से शुरू होकर भ्रष्टाचार पर ही खत्म हो गई,सत्ता से दूर होने से आज भाजपा को फोटो की नसीहत दे रहे हैं। केलो सफाई के लिए विधायक ओपी की तैराकी देखकर कांग्रेस की नाव डूबने लगी है। भाजपा के सेवा संकल्प अभियान में वित्त मंत्री ओपी चौधरी कैमरे के लिए नहीं, केलो नदी की सफाई के लिए खुद पानी में उतरकर तैर रहे हैं। यही तो सेवा है। कांग्रेस को इसमें दिखावा नजर आ रहा है क्योंकि कांग्रेस ने 5 साल तक केलो को सिर्फ गंदा होते देखा है। पहली बार जब कोई जनप्रतिनिधि खुद नदी में उतरकर सफाई करा रहा है तो कांग्रेस को अपनी नाव डूबती नजर आ रही है। केलो आरती के नाम पर आस्था से खिलवाड़ और केलो सफाई के नाम पर कांग्रेस ने केलो जनता के साथ खिलवाड़ किया। आस्था के नाम पर एक दिन दिया जलाकर फोटो खिंचवाई। कांग्रेस जवाब दे कि आरती-पूजा से केलो की गंदगी साफ हो जाएगी। आरती आस्था है,फोटो सेशन नहीं। कांग्रेस ने आरती को भी दिखावा बना दिया। दिया जलाकर चले गए, पीछे केलो वैसी की वैसी गंदी रही। वहीं ओपी चौधरी ने स्वयं तैरकर यह साबित कि केलो की सफाई किस तरह से की जा सकती है। वे स्वयं केलो में उतरे, तैरते हुए सफाई की और आम जनता को प्रेरित कर यह संदेश दिया केलो मैया के आंचल को गंदगी से कैसे बचाया जा सकता है केलो को हम खुद साफ करें। फर्क साफ है-कांग्रेस ने किनारे पर दिया जलाकर फोटो खिंचवाई,ओपी चौधरी ने पानी में उतरकर केलो की सफाई कर जनता को संदेश दिया। कांग्रेस ने आरती के नाम पर भरमाया,भाजपा ने कर्म कर जनता को जगाया। भूपेश के पांच सालो में कांग्रेस विकास की 5 ईंट नहीं रख पाई जबकि विधायक ओपी चौधरी ने ढाई साल में विकास कार्यों का इतिहास रच दिया। जिलाध्यक्ष शाखा यादव किसी भी सार्वजनिक मंच से बता दीजिए कि भूपेश बघेल के 5 साल में शहर सरकार, विधायक,मंत्री,प्रदेश सरकार कांग्रेस के होने के बावजूद कौन से 5 बड़े काम किए? कांग्रेस की विश्वसनीयता इसी सवाल पर खत्म हो जाती है। भूपेश के 5 साल में रायगढ़ में विकास की 5 ईंट तक नहीं रखी गई। सड़कें नहीं, गड्ढों की सड़कें थीं। ओपी चौधरी ने नित नए विकास कार्यों की न सिर्फ घोषणा की, बल्कि 100% वादा निभाया भी है। रायगढ़-घरघोड़ा फोरलेन, शहर की चकाचक सड़कें, ढिमरापुर टेंडर, शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य-यह फोटो नहीं,फाइल और जमीन दोनों पर दिख रहा है। कांग्रेस डेंगू का जिक्र कर रही है। याद कीजिए भूपेश राज में हर साल डेंगू का नया वर्जन आता था और गरीब की जान ले जाता था। पिछले दो सालों में भाजपा सरकार आने के बाद रायगढ़ में डेंगू से एक भी मौत नहीं हुई क्योंकि बिना सफाई के डेंगू खत्म नहीं होता। और सफाई फेसबुक पर पोस्ट लिखने से नहीं, केलो में उतरने से होती है। भाजपा महामंत्री विकास केडिया ने कहा कांग्रेस की कार्यक्षमता और विश्वसनीयता पर जनता ने ही सवालिया निशान लगा दिया है। कांग्रेस कहती है -सेवा का मंच मोहल्ला है। तो मोहल्ले में जाए जनता खुद बता देगी कि स्ट्रीट लाइट जल रही है या नहीं, सड़क बनी है या नहीं। कांग्रेस ने पांच साल में जनता को राशन, जाति प्रमाण पत्र के जाल में उलझाया। भाजपा ने सभी प्रक्रियाओं को ऑन लाइन जोड़ा अफसरों की जवाबदेही तय की ताकि जनता को ऐसे कामों के लिए परेशान ना होना पड़े। गीता के सूत्र वाक्य कर्मण्येवाधिकारस्ते का जिक्र करते हुए युवा भाजपा नेता विकास ने कहा कांग्रेस कर्म से भागती है और प्रचार को कर्म बताती है। ओपी चौधरी कर्म में उतरते हैं, इसलिए उन्हें प्रचार की जरूरत नहीं पड़ती। कांग्रेस इसी चिंता में दिन-रात दुबली हो रही है कि 2028 में भाजपा के सामने कैसे टिक पाएगी।
केलो में ओपी चौधरी को तैरते देख डूबने लगी कांग्रेस की नाव:-विकास केडियाफोटो से नहीं,फाइल और फील्ड से होता है विकास-कांग्रेस बताए 5 काम8. केलो आरती का ढोंग बनाम केलो सफाई का कर्मयोगओपी चौधरी के विकास कार्यों को देख बौखला गई कांग्रेस
RELATED ARTICLES


Users Today : 51
Total Users : 4408
Views Today : 81
Views Yesterday : 44
Views Last 7 days : 415
Views Last 30 days : 1859
Views This Month : 1425
Views This Year : 5776
Total views : 5777