HomeRaigarh News13 साल से फरार मराठा गैंग का एक और आरोपी पकड़ाया

13 साल से फरार मराठा गैंग का एक और आरोपी पकड़ाया

spot_img

रायगढ़ और चांपा आरपीएफ की विशेष टीम गठित कर उक्त आरोपी को भिलाई में दबिश देकर गिरफ्तार करने में अहम कामयाबी हासिल की

रायगढ़ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर माननीय विशेष रेलवे मजिस्ट्रेट बिलासपुर द्वारा अपराध क्रमांक 05/2013 एवं दिनांक 18-मार्च2013 प्रकरण क्रमांक 2535/2014 एवं 06/2013 दिनांक 02-अप्रैल 2013 धारा 3 (ए) आरपी(यूपी) एक्ट में जारी स्थायी (PNBW) वारंटी जो की रेल्वे का लोहा चोरी करने में माहिर विनोद मराठा गैग का सदस्य था की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त बिलासपुर के दिशा निर्देश में रायगढ़ और चांपा आरपीएफ की विशेष टीम गठित कर उक्त आरोपी को भिलाई में दबिश देकर गिरफ्तार करने में अहम कामयाबी हासिल की हैं।इस संबंध में रायगढ़ रेल सुरक्षा बल थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने जानकारी देकर बताया कि आरोपी फहीम खान पिता अब्दुल नईम उम्र 45 (वर्तमान 58 वर्ष ) साकिन नेहरू नगर थाना भिलाई-3 जिला दुर्ग (छ-ग-) के विरुद्ध माननीय विशेष रेलवे मजिस्ट्रेट बिलासपुर द्वारा अपराध क्रमांक 05/2013 एवं दिनांक 18-मार्च-2013 प्रकरण क्रमांक
2535/2014 एवं 06/2013 दिनांक 02-अप्रैल 2013 प्रकरण क्रमांक 2536/2014 धारा 3 (ए) आरपी(यूपी) एक्ट में दिनांक 07-अप्रैल 2014 को स्थायी (PNBW) वारंट जारी किया था। जो की रेल्वे का लोहा चोरी करने में माहिर विनोद मराठा गैग का सदस्य था ।स्थायी (PNBW) वारंट की तामिली में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायगढ़ एवं चाँपा की संयुक्त टीम के द्वारा मुखबीर के सूचना के आधार पर दिये गये पते पर दबिश देकर उक्त आरोपी फहीम खान को गिरफ्तार किया गया। जिसकी सूचना उनके परिजन को दी गई। गिरफ्तार किये गए वारंटी को रेसुब पोस्ट रायगढ़ लाया गया। जिसे दिनांक 05- सितंबर 2026 को मेडिकल मुलाहिजा उपरांत माननीय विशेष रेलवे मजिस्ट्रेट बिलासपुर के समक्ष पेश किया जहां से उसे जेल दाखिल करने का आदेश पारित हुआ उक्त स्थायी (PNBW) वारंट को तामिली पश्चात् माननीय न्यायालय को वापस किया जायेगा। इस वारंट की तामीली में सहायक सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ बिलासपुर के विशेष दिशा निर्देशन में गठित टीम में सहायक उपनिरीक्षक संतराम अनंत, चांपा से हवलदार ए के मिश्रा,रायगढ़ से आ.नरेश महाना और टीम जिसने वारंटी को गिरफ्तार करने में अपनी अहम भूमिका अदा किया गया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

0 0 3 6 9 1
Users Today : 3
Total Users : 3691
Views Today : 6
Views Yesterday : 125
Views Last 7 days : 548
Views Last 30 days : 2014
Views This Month : 507
Views This Year : 4858
Total views : 4859

Most Popular

Recent Comments