रायगढ़ राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा खेल प्रतियोगिता रायपुर में आयोजित 6 सितम्बर से 9 सितंबर तक किया जा रहा है जिसमें निधि यादव आयु वर्ग बालिका वर्ग 17 और अरमान टोप्पो चयनित हुए है । निधि यादव ने संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में अपने शानदार खेल के बदौलत चयन हुआ है । निधि यादव पूर्व खिलाड़ी संतोष यादव की बड़ी पुत्री है और वर्तमान में वंडर बॉयज फुटबॉल एकेडमी में विगत 6 वर्षों से लगातार फुटबॉल की ट्रेनिंग ले रही उससे पहले निधि यादव ने 2 बार अंडर 14 में स्टेट लेबल खेल चुकी है वहीं जबकि अरमान टोप्पो नेशनल खिलाड़ी हैं।वंडर बॉयज फुटबॉल एकेडमी के कई खिलाड़ी स्टेट एवं राष्ट्रिय स्तर का प्रतिनिधित्व कर चुकें और रायगढ़ का मान बढ़ाया है । निधि यादव pm श्री नटवर स्कूल की छात्रा है वहीं अरमान टोप्पो संत माइकेल स्कूल का छात्र है। वंडर बॉयज फुटबॉल एकेडमी के संचालक शारदा सिंह गहलोत ने बताया कि लगातार हमारे एकेडमी में खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे और की खेल कई गतिविधियाँ आयोजित कर रहें है जिसके परिणाम से खिलाड़ी स्टेट लेबल और नेशनल के लिए लगातार चयन हो रहें है निधि यादव और अरमान टोप्पो के चयन होने पर वंडर बॉयज फुटबॉल एकेडमी के अध्यक्ष मुकेश चटर्जी पूर्व खिलाड़ी जैम्स वर्गिस जफर,उल्का सिद्दकी,संजय शुक्ला,अभिषेक गुप्ता विजेंद्र यादव,विजय गुप्ता,आरिफ मेमन,एवं सभी खिलाड़ियों ने शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की है ।
वंडर बॉयज फुटबॉल एकेडमी से निधि यादव और अरमान टोप्पो का राज्य स्तरीय में चयन
RELATED ARTICLES


Users Today : 5
Total Users : 3693
Views Today : 8
Views Yesterday : 125
Views Last 7 days : 550
Views Last 30 days : 2016
Views This Month : 509
Views This Year : 4860
Total views : 4861