HomeRaigarh Newsभाईचारे की मिसाल बने रामचंद्र शर्मा, जश्ने ईद मिलादुन्नबी के जुलुस में...

भाईचारे की मिसाल बने रामचंद्र शर्मा, जश्ने ईद मिलादुन्नबी के जुलुस में नवनिर्माण संकल्प समिति ने बांटा शरबत

spot_img

रायगढ़ जश्ने ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के पावन अवसर पर मुस्लिम समुदाय द्वारा निकाले गए जुलूस के दौरान रायगढ़ में सामाजिक सौहार्द और भाईचारे की एक सुंदर मिसाल देखने को मिली। प्रसिद्ध शिक्षाविद एवं समाजसेवी तथा नवनिर्माण संकल्प समिति के अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा की पहल पर समिति द्वारा रायगढ़ एसपी कार्यालय के सामने शरबत वितरण का स्टॉल लगाया गया।नवनिर्माण संकल्प समिति के बैनर तले आयोजित इस सेवा कार्य के माध्यम से जुलूस में शामिल लोगों एवं राहगीरों को शरबत पिलाया गया। इस पहल ने आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश दिया।रामचंद्र शर्मा ने कहा कि रायगढ़ की पहचान आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और सभी धर्मों के सम्मान कीरहीहैईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर शरबत वितरण केवल सेवा कार्य नहीं, बल्कि एक-दूसरे की खुशियों में शामिल होने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि नवनिर्माण संकल्प समिति आगे भी समाज में भाईचारा,सेवा और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सचिव दीपक मंडल,सदस्य अनिल प्रधान,शरद यादव,lरमेश यादव,राकेश साहा,सुनील निषाद सहित समिति के अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।शरबत वितरण के दौरान लोगों ने नवनिर्माण संकल्प समिति की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश मजबूत करते हैं। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर आयोजित यह सेवा कार्य रायगढ़ की गंगा-जमुनी तहजीब और सामाजिक एकता की सुंदर तस्वीर पेश करता नजर आयाईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर शरबत वितरण के माध्यम से नवनिर्माण संकल्प समिति ने रायगढ़ की सामाजिक एकता और सद्भाव की परंपरा को और मजबूत करने का संदेश दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

0 0 4 3 2 1
Users Today : 29
Total Users : 4321
Views Today : 39
Views Yesterday : 31
Views Last 7 days : 358
Views Last 30 days : 1868
Views This Month : 1290
Views This Year : 5641
Total views : 5642

Most Popular

Recent Comments