रायगढ़ शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला चांदमारी रायगढ़ में विभागीय निर्देश अनुसार सेवा संकल्प दिवस अत्यंत उत्साह पूर्वक मनाया गया।यह संकल्प दिवस प्रधान मंत्री माननीय श्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी जी के सेवा काल के 25 वर्ष पूर्ण होने की खुशी में तीन दिवसों 17 सितंबर से 19 सितंबर तक चला।प्रथम दिवस 17 सितंबर को आर्शीवाद का दीप प्रज्जवलित कर किया गया। द्वितीय दिवस विद्यार्थियों ने अपनी कल्पना और विचारों से विकसित भारत के संकल्प को रंगों एवं शब्दों से अभिव्यक्त किया।इस अनुक्रम में तृतीय दिवस उन्होंने शिक्षित,आत्मनिर्भर,हरित और तकनीकी रूप से सक्षम भारत की परिकल्पना विद्यालय प्रबंधन समिति के उपस्थित सदस्यों,अभिभावकों,गणमान्य नागरिकों ,सेवानिवृत्त शिक्षक व शालेय परिवार के समक्ष प्रस्तुत की। इस शुभ अवसर पर सेवानिवृत्त व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामभांठा रायगढ़ श्रीमती नीलिमा राजपूत जी का शाल श्रीफल एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत ससम्मान प्राचार्य श्री भरत लाल नामदेव व प्रधान पाठक डॉ.मनीषा त्रिपाठी ने किया।* कार्यक्रम में विशेष रूप से श्रीमती पंकजलता यादव,श्री इतवार सिंह, श्रीमती राजकुमारी नाग,सरिता गौतम, वरिष्ठ व्याख्याता श्री निराकार पटेल,प्रधान पाठक श्रीमती प्रेमलता चंदेल, संकुल शैक्षिक समन्वयक श्री सन्नी खाण्डे की उपस्थिति रही। सभी ने बच्चों की सहभागी बच्चों की प्रतिभा सह शाला द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।एस एम सी सदस्य श्री इतवार सिंह जी ने बच्चों को नगद राशि देकर प्रोत्साहित किया एवं उनकी ओर से बच्चों को चाकलेट दिया गया। सभी को प्रधान पाठक डॉ.मनीषा त्रिपाठी द्वारा न्यौता भोज दिया गया। बच्चे अत्यंत प्रफुल्लित हुए। कार्यक्रम का उत्कृष्ट संचालन राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित प्रधान पाठक vडॉ.मनीषा त्रिपाठी ने किया, धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य श्री भरत लाल नामदेव जी ने एवं छायांकन सहायक शिक्षक द्वय श्रीमती अंजलिका लाल व श्री राकेश कुमार यादव जी ने किया।
शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला,चांदमारी रायगढ़ में उत्साहपूर्वक मनाया गया संकल्प दिवसविद्यार्थियों की कल्पना में साकार हुआ विकसित भारत का सपना
RELATED ARTICLES


Users Today : 22
Total Users : 4292
Views Today : 30
Views Yesterday : 115
Views Last 7 days : 355
Views Last 30 days : 1880
Views This Month : 1250
Views This Year : 5601
Total views : 5602