रायगढ़ किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय,रायगढ़ में,पॉपुलर लेक्चर्स ऑन साइंस फॉर द बेटरमेंट ऑफ सोसाइटी विषय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक चिंतक एवं प्रेरक वक्ता रायगढ़ केपसिद्ध रायगढ़ के प्रसिद्ध मचंद्र शर्मा को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया, जहां उन्होंने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को प्रेरणादायी संबोधन देते हुए शिक्षा, कौशल, रोजगार, आत्मनिर्भरता और समाज के बेहतर निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विस्तार से विचार रखे।अपने मोटिवेशनल संबोधन में रामचंद्र शर्मा ने कहा कि आज के समय में केवल डिग्री प्राप्त करना पर्याप्त नहीं है,बल्कि युवाओं को अपनी शिक्षा के साथ कौशल,तकनीकी ज्ञान और रोजगारपरक क्षमता विकसित करनी होगी। उन्होंने कहा कि समाज की वास्तविक प्रगति तभी संभव है, जब युवा शिक्षा के बाद रोजगार प्राप्त करने के साथ-साथ रोजगार देने वाले भी बनें।उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं के रोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि किसी भी परिवार और समाज की मजबूती में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। महिलाओं को शिक्षा के साथ रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना समय की सबसे बड़ी जरूरतों में से एक है। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होती हैं तो उसका सकारात्मक प्रभाव पूरे परिवार और आने वाली पीढ़ियों पर पड़ता है।रामचंद्र शर्मा ने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपने लक्ष्य को स्पष्ट करें,समय का सदुपयोग करें और बदलती तकनीक के साथ स्वयं को अपडेट रखें।
महिलाओं और लड़कियों का रोजगार में आना ज्यादा जरूरी-रामचंद्ररोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में मोटिवेशनल स्पीच,विद्यार्थियों को रोजगार और आत्मनिर्भरता का संदेश
RELATED ARTICLES


Users Today : 69
Total Users : 2926
Views Today : 95
Views Yesterday : 42
Views Last 7 days : 576
Views Last 30 days : 2526
Views This Month : 2034
Views This Year : 3910
Total views : 3911