HomeRaigarh Newsतारापुर विद्यालय में छात्र केबिनेट का हुआ गठनविद्यार्थियों को दी गई निर्वाचन...

तारापुर विद्यालय में छात्र केबिनेट का हुआ गठनविद्यार्थियों को दी गई निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी

spot_img

रायगढ़ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तारापुर में 25 जुलाई शनिवार को छात्र प्रतिनिधियों का चुनाव निर्वाचन प्रणाली के आधार पर किया गया जिसमें छात्र – छात्राओं को नामांकन प्रक्रिया,मतदान,मतगणना व परिणाम की घोषणा तक का व्यवहारिक ज्ञान दिया गया । जिला शिक्षाधिकारी एस .एन साहू के निर्देशन में प्राचार्य हितेन्द्र सिंह पटेल के संरक्षण मार्गदर्शन में वरिष्ठ व्याख्याता भोजराम पटेल की उपस्थिति में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं की सहभागिता के साथ शाला नायक,उप शाला नायक,स्वच्छता मंत्री, सांस्कृतिक मंत्री,अनुशासन मंत्री इत्यादि पदों पर छात्रों का चयन निर्वाचन पद्धति से किया गया । राजनीति विज्ञान के व्याख्याता श्रीमती मंजू पटेल द्वारा निर्वाचन अधिकारी का दायित्व निर्वहन करते हुए छात्र -छात्राओं को निर्वाचन प्रक्रिया से अवगत कराया गया सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में वरिष्ठ व्याख्यात के.के,पटेल, चंद्रशेखर पटेल,फणेन्द्र कुमार पटेल,श्रीमती संगीता उपाध्याय,चन्द्रकांता सिदार, ज्योति देवांगन,नीलम मालाकार,की सहभागित में निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न कराया गया । शाला नायक हेतु दो नामांकन प्राप्त हुए जिसमें नागेश पटेल एवं मेघा साहू कक्षा 12वीं (विज्ञान ) के मध्य सीधा मुकाबला में नागेश पटेल को 129 एवं मेघा साहू को 28 मत प्राप्त हुए एवं नागेश पटेल को निर्वाचित घोषित किया गया इसी प्रकार उपशाला नायक के पद पर कक्षा 11वी से 4 प्रत्याशियों में भावेश यादव, चुनीशा,भूमिका,शिवम के मध्य भावेश यादव को सर्वाधिक मत प्राप्त होने के आधार पर विजयी घोषित किया गया । अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ जिसमें स्वास्थ्य मंत्री हेमलता साव,सांस्कृतिक मंत्री आयुष सारथी एवं भारती चौहान,अनुशासन मंत्री भुवन साव एवं मुस्कान बैरागी स्वच्छता मंत्री मेघा साहू एवं जितेन्द्र निषाद, खेल मंत्री सनातन यादव को चुना गया ।प्राचार्य हितेन्द्र सिंह पटेल ने परिणाम की घोषणा की एवं निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेकर स्वस्थ परम्परा का निर्वहन करने तथा लोकतंत्र की प्रक्रिया में भाग लेने के लिए सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए विजेता निर्वाचित प्रतिनिधियों को विद्यालय एवं छात्र हित में अपना कर्तव्य निर्वहन करने का आह्वान किया। रासेयो के पूर्व जिला संगठक भोजराम पटेल ने निर्वाचन प्रक्रिया को प्रजातंत्र का अहम हिस्सा बताते हुए इसमें सक्रिय भागीदारी को सभी नागरिकों के लिए राष्ट्रीय दायित्व बताया ।माध्यमिक खण्ड में भी छात्र परिषद का हुआ गठनविद्यालय के माध्यमिक प्रखंड में भी विगत दिनों छात्र केबिनेट का गठन करते हुए विभिन्न पदों पर छात्रों का चयन कर निर्वाचन प्रक्रिया से उन्हें अवगत कराया गया जिसमें प्रधानपाठक श्रीमती सुधाबाला नायक,मनोज कुमार,श्रीमती वंदना यादव एवं श्रमती किरण पटेल ने छात्रों को भारत की प्रजातंत्रिक प्रणाली विभिन्न प्रक्रियाओं का प्रेक्टिकल ज्ञान दिया ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

0 0 4 2 8 6
Users Today : 16
Total Users : 4286
Views Today : 18
Views Yesterday : 115
Views Last 7 days : 343
Views Last 30 days : 1868
Views This Month : 1238
Views This Year : 5589
Total views : 5590

Most Popular

Recent Comments