खरसिया अंतर्राष्ट्रीय समाजसेवी संस्था लायंस क्लब खरसिया सिटी द्वारा एक पेड़ माँ के नामके तहत एम.आर.फैमिली द्वारा स्वर्गीय माता मणि देवी की स्मृति में संकल्पित 1100 पौधों का वृक्षारोपण अभियान के तहत शासकीय बालिका छात्रावास परिसर परसकोल में 51 पौधों का रोपण किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए लायन ऋषि अग्रवाल ने कहा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के प्रति लोगों में जनजागरूकता बढ़ाना ही हमारा मुख्य लक्ष्य है।इस अवसर पर स्कूल की छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा के लिए टी-गार्ड का उपयोग करने का आग्रह किया गया, ताकि पौधे सुरक्षित रहकर बड़े वृक्ष बन सकें।क्लब अध्यक्ष लायन संजय अग्रवाल ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि प्रत्येक व्यक्ति पौधे लगाकर उनकी देखभाल करे तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सकेगा।कार्यक्रम में मुख्य रूप से लायन ऋषि अग्रवाल,लायन संजय अग्रवाल,लायन रामनारायण सोनी,लायन सुंदरमल,राकेश गायत्री,संजय गुप्ता,संजय गुप्ता पत्रकार,प्रधान पाठक सिदार जी,छात्रावास अधीक्षिका श्री मति सरिता पटेल स्कूल स्टाफ सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन लायन रामनारायण सोनी (संटी) ने किया कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।


Users Today : 6
Total Users : 4276
Views Today : 7
Views Yesterday : 115
Views Last 7 days : 332
Views Last 30 days : 1857
Views This Month : 1227
Views This Year : 5578
Total views : 5579