रायगढ़ निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने शुक्रवार को शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र संजय मार्केट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माणाधीन आकांक्षी शौचालय का बारीकी से जायजा लेते हुए निर्माण कार्य की गुणवत्ता, उपयोग की जा रही सामग्री तथा प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण करने वाले ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए कि शौचालय का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुरूप उत्कृष्ट गुणवत्ता के साथ होना चाहिए। इसे आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण, स्वच्छ, सुरक्षित एवं नागरिकों के लिए सुविधाजनक बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।निरीक्षण के दौरान आयुक्त श्री क्षत्रिय ने संजय मार्केट के सामने की सड़क एवं बाजार क्षेत्र का भी अवलोकन किया। उन्होंने देखा कि कुछ दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर सामान रखे जाने से आवागमन प्रभावित होने के साथ अव्यवस्था भी हो रहा है। इस पर उन्होंने व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि बाजार की सुव्यवस्था, स्वच्छता एवं यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए सभी व्यापारी अपनी दुकानों का सामान दुकान की निर्धारित सीमा के भीतर ही रखें। सार्वजनिक सड़क एवं फुटपाथ पर सामान रखने से न केवल आम नागरिकों को असुविधा होती है,बल्कि दुर्घटनाओं और यातायात बाधित होने की स्थिति भी उत्पन्न होती है।इस अवसर पर आयुक्त श्री क्षत्रिय ने संजय मार्केट के व्यापारियों से संवाद स्थापित कर बाजार की व्यवस्थाओं,स्वच्छता,पार्किंग,यातायात और नागरिक सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने व्यापारियों से बाजार को अधिक व्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने के लिए सुझाव भी आमंत्रित किए और भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़े उपयोगी सुझावों पर प्राथमिकता के साथ कार्य किया जाएगा।
यहां नागरिकों के लिए बेहतर सुविधा होगी इजाद
आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि संजय मार्केट शहर का प्रमुख व्यावसायिक केंद्र है। यहां आने वाले नागरिकों और व्यापारियों को बेहतर, स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है। निर्माणाधीन आकांक्षी शौचालय आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा, जिससे नागरिकों को बेहतर सार्वजनिक सुविधा मिलेगी। बाजार की सुव्यवस्था बनाए रखने में व्यापारियों का सहयोग बहुत आवश्यक है। यदि सभी व्यापारी अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए दुकानों के बाहर सामान नहीं रखेंगे तो बाजार अधिक व्यवस्थित, सुरक्षित और सुगम बनेगा। निगम जनसहभागिता के माध्यम से शहर को स्वच्छ,सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है।
संजय मार्केट में मॉल जैसी आधुनिक सुविधाओं से युक्त शौचालय ले रहा आकारआयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने संजय मार्केट का किया निरीक्षण,आकांक्षी शौचालय की गुणवत्ता पर जताई गंभीरता, सड़क पर सामान रखने वालों को दी गई सख्त चेतावनी
RELATED ARTICLES


Users Today : 10
Total Users : 4280
Views Today : 12
Views Yesterday : 115
Views Last 7 days : 337
Views Last 30 days : 1862
Views This Month : 1232
Views This Year : 5583
Total views : 5584