रायगढ़ भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री विकास केडिया के जन्मदिन के अवसर पर आज शहर के विभिन्न स्थानों पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविरों का भव्य आयोजन किया गया। इन शिविरों में स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ जरूरतमंदों को निशुल्क दवाइयों का भी वितरण किया गया।इस सेवाभावी कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य व पार्षद अमित शर्मा एवं बीना चौथा, जिला संयोजक झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ अरुण सिंह, जिला संयोजक व्यवसायी प्रकोष्ठ पप्पू यादव, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शोभा शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मेहरू निशा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्रवण सिदार सहित लक्ष्मण यादव, शैलेंद्र सिंह, नरेश पटेल और चिंटू साबरी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।आयोजन के दौरान चिकित्सकों की टीम ने नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच कर उचित परामर्श दिया। इस अवसर पर विकास केडिया ने कहा कि जनसेवा ही मेरा संकल्प है और जन्मदिन के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से लोगों की सेवा करना ही मेरे लिए सबसे बड़ा उपहार है। उन्होंने सफल आयोजन के लिए सभी जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और चिकित्सकों का हृदय से आभार व्यक्त कियाकार्यक्रम को सफल बनाने में विभिन्न वार्डों के पार्षदगण,स्थानीय नागरिक,भाजपा कार्यकर्ता औरपदाधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बड़ी संख्या में लोगों ने शिविर का लाभ उठाया और विकास केडिया को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
भाजपा जिला महामंत्री विकास केडिया के जन्मदिन पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित,सैकड़ों लोगों ने ली स्वास्थ्य सेवाओं की सुविधा
RELATED ARTICLES


Users Today : 10
Total Users : 4280
Views Today : 12
Views Yesterday : 115
Views Last 7 days : 337
Views Last 30 days : 1862
Views This Month : 1232
Views This Year : 5583
Total views : 5584