रायगढ़ महापौर श्री जीवर्धन चौहान की अध्यक्षता में मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) की बैठक हुई। बैठक में शहर के समग्र विकास,नागरिक सुविधाओं के विस्तार तथा विभिन्न प्रशासनिक विषयों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा एवं विचार विमर्श कर आवश्यक स्वीकृति दी गई।बैठक में शहर में आवश्यक सेवाओं की निरंतरता बनाए रखने,विभिन्न वार्डों में अधोसंरचना विकास,सड़क निर्माण,पेयजल व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण,सौंदर्यीकरण कार्यों तथा अन्य जनहित से जुड़े प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रभारी निगम सचिव श्री अनिल वाजपेई ने सभी एजेंडा को प्रस्तुत किया। परिषद ने लोक कर्म विभाग में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारियों की सेवाओं को निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने तक पूर्व निर्धारित दरों पर जारी रखने के एजेंडा पर चर्चा करते हुए इसे सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया। वार्ड क्रमांक 09 एवं 05 में बची हुई स्वीकृत राशि से स्थल परिवर्तन कर सीसी सड़क निर्माण कार्य कराने, खर्राघाट क्षेत्र में सौंदर्यीकरण एवं पुराने रपटा पुल के जीर्णोद्धार कार्य में आवश्यक अतिरिक्त कार्यों के भुगतान को स्वीकृत किया गया। इसीतरह ढिमरापुर चौक से कोतरा रोड आरओबी तक लगभग 470.41 लाख रुपए की लागत से प्रस्तावित पाइपलाइन विस्तार कार्य के लिए प्राप्त न्यूनतम निविदा दर को अनुमोदित करने तथा शासन के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रशासनिक विषयों पर आवश्यक निर्णय लिए गए। बैठक में महापौर श्री जीवर्धन चौहान ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य केवल विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान करना नहीं,बल्कि प्रत्येक परियोजना को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से पूर्ण कर उसका लाभ आम नागरिकों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि शहर के प्रत्येक वार्ड मेंआवश्यकतानुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है और परिषद द्वारा स्वीकृत सभी कार्यों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। महापौर श्री चौहान ने नागरिकों को शीघ्र बेहतर सुविधाएं प्राप्त हो इसके लिए सभी स्वीकृत कार्यों में गुणवत्ता,समय-सीमा एवं पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखने की बात कही। निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि महापौर परिषद द्वारा स्वीकृत सभी प्रस्तावों पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए विकास कार्यों को गति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम वित्तीय अनुशासन,तकनीकी गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करते हुए शहर की आधारभूत अधोसंरचना को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। सड़क निर्माण,पेयजल आपूर्ति, सौंदर्यीकरण एवं अन्य जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि सभी परियोजनाएं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण हो सके और नागरिकों को उनका बेहतर लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन द्वारा जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रायगढ़ को स्वच्छ,स्वस्थ, सुव्यवस्थित एवं आधुनिक शहर बनाने की दिशा में सतत रूप से कार्य किया जा रहा है। बैठक में एमआईसी सदस्य श्री सुरेश गोयल,श्री पंकज कंकरवाल, श्री मुक्तिनाथ बबुआ,श्रीमती त्रिवेणी डहरे, श्री अमित शर्मा,श्री आनंद भगत सहित उपायुक्त श्री सुतीक्षण यादव कार्यपालन अभियंता श्री अमरेश लोहिया एवं विभाग प्रमुख अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
एमआईसी की बैठक में विकास एवं जनसुविधा से जुड़े प्रस्तावों को मिली स्वीकृति
RELATED ARTICLES


Users Today : 9
Total Users : 4279
Views Today : 11
Views Yesterday : 115
Views Last 7 days : 336
Views Last 30 days : 1861
Views This Month : 1231
Views This Year : 5582
Total views : 5583