रायगढ़ प्रदेश भाजपा संगठन के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा व्यवसायी प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई! इसमें रायगढ़ शहर से कर्मठ युवा अनुराग मित्तल को भाजपा व्यवसायी प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई! अनुराग मित्तल भाजपा मे सक्रिय रूप से भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता रहे है! पूर्व मे भी अनुराग मित्तल भारतीय जनता पार्टी व्यवसायी प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ और समर्पित होकर अपने कर्त्तव्यों का निर्वाहन करते हुए आ रहे है साथ ही समाज मे विभिन्न क्षेत्रों में प्रमुख योगदान दिया है! सुख दुख मे सदेव सबके साथ खड़े रहने वाले अनुराग समय समय पर जनहित मे विभिन्न विषयों पर आवाज बुलंद करते आ रहे है! वर्तमान मे भाजपा के व्यवसायी प्रकोष्ठ मे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य का दायित्व सौंपे जाने के विषय मे अनुराग ने कहा की पार्टी ने मुझे जो दायित्व दिया है उसका मै कर्त्तव्य पूर्वक निर्वाहन करूँगा और पूरी कोशिश करूँगा की व्यवसाय करते समय व्यापारियों को होने वाली समस्याओं को समय समय पर शासन एवं प्रशासन को अवगत कराता रहूँ एवंं उनका समाधान कराने की कोशिश करता रहूंगा! शासन एवं प्रशासन द्वारा व्यापारियों के हित मे चलाई जा रही योजनाओ का लाभ व्यापारियों को दिलाता रहूंगा! अनुराग ने भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं वरिष्ठजनों का तहेदिल से आभार प्रकट किया!
अनुराग मित्तल बने भाजपा व्यवसायी प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य
RELATED ARTICLES


Users Today : 8
Total Users : 4278
Views Today : 10
Views Yesterday : 115
Views Last 7 days : 335
Views Last 30 days : 1860
Views This Month : 1230
Views This Year : 5581
Total views : 5582